स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Fire broke out in Hisar : हिसार में लगी आग, भाग कर बचाई जान

 Fire broke out in Hisar, saved life by running away

विकास नगर में लगी आग से कईयों के जले आसियानें

हरियाणा न्यूज :  विकास नगर में कबाड़ का काम करने वाले एक व्यक्ति द्वारा जमा किए गए कबाड़ में रविवार दोपहर करीब पौने दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। ये आग साथ लगती पांच झोपड़ियों में भी जा पहुंची। इससे झोपड़ियों जलकर राख हो गई। बच्चों को महिलाओं को आसपास के लोगों बढ़ी मुश्किल से बचाया। दमकल विभाग की चार गाडियों ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। latest news Hisar 





मूलरूप से बिहार के रहने वाले मोहन ने बताया वो पिछले काफ समय से हिसार में कबाड़ का काम करता है। विकास नगर में खुले में कबाड़ इकट्ठा करता है। करीब दो-तीन महीने के बाद इसे बेच देता है। वह कबाड़ खरीदने के लिए शहर में गया हुआ था। इस दौरान सूचना मिली कि उसके कबाड़ में आग लग गई है। वह मौके पर पहुंचा तो कबाड़ से आग की लपटें उठ रही थीं। आग लगने से तीन से चार लाख का नुकसान हुआ है। वहीं, कबाड़ में आग लगने से पास लगती झोपड़ियों में भी अचानक आग लग गई। झोपड़ियों में रहने वाले व्यक्ति काम करने के लिए गए थे। Hisar Haryana news, 





झोपड़ी में खेल रहे थे बच्चे, आग लगते ही दौड़

वहीं झोपड़ी में बच्चे खेल रहे थे। आग लगने की सूचना मिलते ही सभी झोपड़ी से निकल गए। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। आग लगने से राजस्थान के रहने वाले गुरनाम, झबरू लाल, भगाराम, ओमाराम और रवि की झोपड़ियां जली हैं। लोगों ने बताया कि जिनमें फ्रिज, एलईडी टीवी, कपड़े धोने की मशीन, कूलर, गर्म कपड़े व सामान जलकर राख हो गया। एक झोपड़ी में संदूक में रखे 10 हजार रुपये की नकदी भी जलकर राख हो गए। Hisar ki taaja khabar 




काम पर गया था, पूरी झोपड़ी जल गई, बच्चों को मुश्किल से बचाया, पांच माह पहले डाली थी झोपड़ी

प्रवासी मजदूर मुकेश ने बताया कि यहां करीब 4 से 5 महीने पहले ही झोपड़ियां डाली गई थीं, इससे पहले साथ लगती गली में उनकी झोपड़ियां थीं। पार्क बनने के बाद उन्होंने वहां से झोपड़ियों को हटा दिया और नई जगह पर झोपड़ियां बनाई थीं। सभी मजदूर लेंटर लगाने का काम करते हैं। वो काम पर गया हुआ था। सूचना मिली कि झोपड़ी में आग लग गई । सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचा तो सारा सामान जलकर राख हो गया। बच्चों को आसपास के लोगों ने बढ़ी मुश्किल से बचाया वरना वो भी अंदर ही झुलस जाते। Hisar news Today 






30 हजार से अधिक लीटर पानी से बुझाई आग

दमकल को दो बजकर नौ मिनट पर आगम की सूचना मिली। उसी समय गाड़ी रवाना कर दी। आग लगने की सूचना मिलते ही चार गाड़ियां मौके पर पहुंची जिसमें एक गाड़ी अनाज मंडी स्थिति मार्केट कमेटी दमकल और तीन गाड़ियों जीजेयू के सामने दमकल केंद्र की थी। चारों गाड़ियों ने 2 बजकर 52 मिनट पर आग पर काबू पा लिया। करीब 30 से 40 हजार लीटर पानी से आग पर काबू पाया गया । Fire in Hisar 



भागकर जान बचाई, बिस्तर तक जल गए

65 वर्षीय ज्ञाना देवी ने बताया कि वो झोपड़ी के पास बैठी हुई थी। अचानक एक दम से आग लग गई। आग लगते ही घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। उसने वहां से भागकर बढ़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। दूसरी झोपड़ियों में बच्चे खेल रहे थे। उनको भी बढ़ी मुश्किल से बाहर निकाला। Hisar news Hindi 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |