स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में ट्राले ने पिक अप को मारी पीछे से टक्कर, दो की मौत | Trolley hits pick up from behind in Jind

Trolley hits pick up from behind in Jind, two killed


हरियाणा न्यूज / जुलाना : National Highway 152 D पर मटर से भरी पिकअप गाड़ी को ट्राले ने पीछे से टक्कर मारने से दो लोगों की मौत हो गई। अचानक खराबी आने के कारण पिकअप हाईवे पर रूक गई और इसी दौरान तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी। मृतक की पहचान पिकअप मालिक सेक्टर सात कुरुक्षेत्र निवासी 60 वर्षीय बाबूराम व चालक कुरुक्षेत्र के गांधी नगर निवासी 35 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। National Highway 152d accident news 






कुरुक्षेत्र के सेक्टर सात निवासी बाबूराम अपनी पिकअप गाड़ी में कुरुक्षेत्र सब्जी मंडी से मटर भरकर राजस्थान की बहरोड सब्जी मंडी के लिए चालक राहुल को लेकर शनिवार रात को रवाना हुआ था। बाबूराम के बेटे मोनू ने बताया कि जब वह नेशनल हाईवे 152 डी से होकर जा रहे थे तो गांव किलाजफरगढ़ के निकट अचानक ही पिकअप में खराबी आ गई। 





इसके कारण हाईवे के बीच में ही पिकअप खड़ी हो गई। पिकअप में आई खराबी को चेक करने के लिए उसका पिता व चालक पीछे आ गए। इसी दौरान अंबाला की तरफ से तेज रफ्तार में ट्राला आया और पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें उसका पिता व चालक दोनों बीच में आ गए और उनको गंभीर रूप से चोट आई। घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 





हादसा होते ही चालक ट्राले को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बाद में नेशनल हाईवे की टीम ने दोनों वाहनों को मार्ग के बीच से हटाया। मोनू ने बताया कि उसका पिता बाबूराम सब्जी लोड करने का काम करता था और अक्सर 152डी के माध्यम से कुरुक्षेत्र से राजस्थान की मंडियों में सब्जी लेकर जाता था।





जुलाना थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि हादसे का पता चलते ही रात को ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पिकअप में खराबी आने के कारण वह हाईवे पर खड़ी थी और तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और चालक की पहचान की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |