Haryana news top headlines : हरियाणा न्यूज टॉप हैडलाइंस
Haryana news top headlines,
*BREAKING NEWS*
*रेवाड़ी - निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही*
अस्पताल के बेसमेंट में रखा शख्स का शव शव को रात भर नोंचते रहे आवारा कुत्ते
सुबह परिजनों ने हस्पताल में काटा हंगामा
सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल में कराया गया था भार्ती,
*BREAKING NEWS*
*सोनीपत - गैंगरेप और हत्या के दोषियों को फांसी की सजा*
दो नाबालिक बहनों के साथ की थी हैवानियत कोर्ट ने चार दोषियों को सुनाई फांसी की सजा
दोषियों पर 30-30 हज़ार का जुर्माना भी लगाया गया
रेप के बाद दोनों बहनों को दिया था जहर
*ब्रेकिंग करनाल:*
*मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में श्री गुरुनानक देव जी की जयंती से पहले निकाले गए नगर कीर्तन में माथा टेककर समस्त देश-प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि हेतु कामना की।*
*BREAKING NEWS*
*फरीदाबाद - फॉर्च्यूनर कार ने दो युवकों को मारी टक्कर*
हादसे में एक शख्स की मौत एक की हालत गंभीर
सड़क पार करते वक्त युवकों को मारी टक्कर
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
*BREAKING NEWS*
*करनाल- कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का बयान*
पांच राज्य में हो रहे चुनाव में किया जीत का दवा दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस में गुटबाजी से किया इनकार कांग्रेस में नहीं, बीजेपी पार्टी में है गुटबाजी - दीपेंद्र हुड्डा
*कैथल ब्रेकिंग :*
1. 1.42 करोड़ रूपए के गबन के मामले में तीन एडीसी और दो बैंक प्रबंधकों को क्लीन चिट ।
2. अतिरिक्त एवं जिला सत्र न्यायाधीश कैथल संगीता सचदेवा की अदालत में सुनवाई हुई ।
3. 28 अप्रैल 2012 को कैथल सिविल लाइन थाना में भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया गया था ।
उचाना के अलेवा में पहुंचे हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। वाल्मीकि समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत।
*BREAKING NEWS*
*भिवानी:-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा : पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा लहराएगी परचम*
*देश भर में उज्ज्वला योजना के तहत 9 करोड़ महिलाओं को 600 रूपये में दिया जा रहा है गैस-सिलेंडर : नायब सैनी*
*केंद्र की आयुष्मान योजना को राज्य की मनोहर लाल सरकार ने चिरायु योजना को आगे बढ़ाया : नायब सिंह सैनी*
*अंतिम व्यक्ति को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रासफर के माध्यम से पहुुंचाया जा रहा है केंद्र व राज्य की योजनाओं का लाभ : नायब सिंह सैनी*
*मोदी सरकार के कार्य धरातल पर दिखने लगे, 2024 में लोकसभा चुनाव में हरियाणा की 10 सीटों पर जीतेगी भाजपा : नायब सिंह सैनी*
घर में आग लगाने के मामले में फाइनेंसर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Hisar news :
पुलिस ने सूर्य नगर हिसार स्थित एक घर में आग लगाने के आरोपी फाइनेंसर सूर्य नगर हिसार निवासी राहुल को गिरफ्तार किया गया है।
मामले में जांच अधिकारी उप निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि सूर्य नगर गली नंबर 12 स्थित एक मकान में आरोपी फाइनेंसर राहुल ने आग लगा दी। जिस कारण मकान में सारा सामान जल गया। चौकी पुलिस ने सूर्यनगर निवासी ओमप्रकाश की शिकायत पर थाना एचटीएम में अभियोग अंकित कर आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि सूर्य नगर पुलिस चौकी में पीड़ित ओमप्रकाश ने शिकायत दी कि वह 20 नवंबर 2023 की जल्द सुबह छठ पूजा के लिए सातरोड नहर पर गया था और जब वापस आया तो पूरे घर में आग लगी हुई थी। जिसमे घर में आभूषण, नकदी, कपड़े, बिस्तर और दस्तावेज जल गए। सामने के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर शिकायतकर्ता को पता लगा कि उसके घर के साथ रहने राहुल ने छत के रास्ते से घर में घुस आग लगाई थी। आरोपी राहुल एक फाइनेंसर है। इसका शिकायतकर्ता के साथ पैसे को लेकर लेनदेन था। इसी रंजिश में आरोपी राहुल ने शिकायतकर्ता के घर में आग लगाई। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।
16 बोतल अवैध शराब सहित एक व्यक्ति काबू
Hisar news :
अवैध शराब बेचने वालो पर कार्रवाई करते हुए थाना आजाद नगर पुलिस ने चौधरीवास से एक युवक को 16 बोतल अवैध शराब सहित काबू किया है।
मुख्य सिपाही पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान चौधरीवास टोल प्लाजा के पास मोजूद थी कि सूचना मिली, एक व्यक्ति ईट भट्टा चौधरीवास के पास अवैध शराब लिए हुए है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के बताए गए स्थान पर पहुंच एक व्यक्ति को प्लास्टिक के थैले सहित काबू किया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम चौधरीवास निवासी अमरदीप उर्फ सेठी बताया। नियमनुसार तलाशी लेने पर अमरदीप उर्फ सेठी के कब्जे से प्लास्टिक के थैले में 16 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस लेकर उक्त अमरदीप उर्फ सेठी के खिलाफ थाना आजाद नगर में आबकारी अधिनियम संशोधन के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks