ऐप से लोन लेने पर हो रही है धोखाधड़ी, ऐप से लोन लेने जा रहे है तो हो जाए सावधान
Fraud is happening by taking loan from app, be careful if you are going to take loan from app
| प्रतिकात्मक फोटो |
हरियाणा न्यूज :
लोन से जालसाजी का दायरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है लोन फर्जीवाड़ा करने वाले लोन देते नहीं उल्टा आपसे लेते हैं यह सब इसलिए हो रहा है। क्योंकि इसमें लोग आसानी से फस रहे हैं। आजकल मोबाइल सर्वसुलभ है। इसलिए फ्रॉड का जंजाल और भी बढ़ गया है। इसलिए वे आपसे मोबाइल फोन पर एप डाउनलोड करवाकर आपकी जमा पूंजी पर डाका डाल रहे हैं।
मोबाइल के प्ले स्टोर में अनगिनत ऐप भरे पड़े है। जो आपको सस्ते लोन देने का दावा करते है। यह एक नया फ्रॉड करने का तरीका है। यह धोखाधड़ी मोबाइल एप के माध्यम से धड़ले से चलता है। हिसार पुलिस की साइबर सेल के पास अभी हाल ही में एक शिकायत आई है। जिसमे एक व्यक्ति ने प्लेस्टोर से एक लोन ऐप डाउनलोड की। ऐप ने उसे 1800 रुपए का लोन दिया और उसके साथ ही फोन का पूरा डाटा जिसमे कॉन्टैक्ट, फोटोज, वीडियो एक्सेस कर लिया। इसके बाद अब ऐप संचालक फोन में मोजूद फोटोज और वीडियो का गलत इस्तेमाल कर उस व्यक्ति को ब्लैकमेल कर पैसे की डिमांड कर रहा है।
उन्होंने कहा है कि इस तरह के लोन ऐप आपके मोबाइल के निजी फोल्डरो जैसे मैसेज, कांटेक्ट लिस्ट, फाइलों, फोटो और वीडियो तक एक्सेस कर लेते है। आमजन से अपील है कि वे इंस्टेंट लोन ऐप डाउनलोड करने से पहले उसे वेरिफाई जरूर करे। अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचे और अनाधिकृत लोन एप का उपयोग बिलकुल भी ना करें। इससे आपका संवेदनशील डाटा चोरी हो सकता है। आपका डाटा चोरी न हो इसके लिए फोन ऐप की परमिशन सेटिंग जरूर चेक करें।
इससे आपका न सिर्फ डाटा सेफ रहेगा, बल्कि आपके फोन से आपकी निजी जानकारियां भी सुरक्षित रहेंगी। अगर आपको लोन की जरूरत है तो संबंधित बैंक से संपर्क करे। और किसी भी प्रकार का साइबर अपराध हो जाता है या आप किसी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाते हैं तो बिना किसी देरी के जल्द से जल्द इसकी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://www.cybercrime.gov.in, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 व नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में सूचना दें।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks