स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

शादी समारोह व अन्य कार्यक्रमों में फायरिंग की तो खैर नहीं, पुलिस करेगी तुरंत ने कार्रवाई

 Firing in wedding ceremonies and other programs is fine, police will take immediate action

हर्ष फायरिंग करने वालो पर रहेगी पुलिस की नजर, होगी सख्त कार्रवाई :- मोहित हांडा, पुलिस अधीक्षक 

प्रतिकात्मक फोटो 

Haryana News : 

      शादी विवाह सहित अन्य समारोह में हर्ष फायरिंग करने वालो पर पुलिस की नजर रहेगी। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा, आईपीएस ने कहा है कि पुलिस हर्ष फायरिंग करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। ऐसा करने वालो के खिलाफ अभियोग अंकित कर उन्हे गिरफ्तार किया जायेगा। 





  पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि प्राय देखा जाता है कि शादी -विवाह, जन्मोत्सव , धार्मिक उत्सव सहित अन्य समारोह में कुछ लोगो द्वारा हर्ष फायरिंग की जाती है। इससे जान माल की हानि के साथ लोगो में भय का माहोल पैदा होता है। उन्होंने कहा है कि हर्ष फायरिंग करना पूरी तरह से गैरकानूनी है। ऐसे में हर्ष फायरिंग करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर अभियोग अंकित किया जाएगा और उनकी गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जायेगी। 






अगर हर्ष फायरिंग में लाइसेंस शुदा हथियार इस्तेमाल करने की पुष्टि होती है तो लाइसेंस को रद्द किया जाएगा। सभी अपनी जिम्मेवारी समझे और इस तरह के अपराध करने से बचे। लाइसेंसी हथियार केवल आपकी सुरक्षा के लिए है न कि इस तरह किसी समारोह में फायरिंग के लिए। किसी भी आयोजन पर हर्ष फायरिंग करना अपराध है। हर्ष फायरिंग के मामले में संबंधित पक्षों को जिम्मेवार ठहराया जाएगा। सभी थाना एयर चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए है कि वे अपने अपने क्षेत्र में होने वाले आयोजनों पर निगरानी रखेगे और हर्ष फायरिंग करने वालो पर नियमनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |