स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

शादी समारोह में चोर कन्यादान का बैग चुराकर फ़ुर्र, पहले चखा सभी व्यंजनों का स्वाद

Thief steals Kanyadaan bag at wedding ceremony and runs away, tastes all the dishes first


हरियाणा न्यूज, हिसार : आपने अक्सर शादी समारोह या किसी बड़े कार्यक्रम में ऐसे लोगों को तो देखा ही होगा जो बिना बुलाए ही वहां पर पहुंच जाते हैं। ऐसे ही एक कर शादी समारोह में पहुंच पहले उसने शादी समारोह में लगे हर स्टाल पर बारात व मेहमानों के लिए बनाए गए सभी व्यंजनों का स्वाद चखा और जाते-जाते लड़की की शादी में कन्यादान लिखवाने की बजाय वह बैग ही चुरा कर फरार होगा जिसमें कन्यादान के रुपए रखे हुए थे। 




कन्यादान लिख रहे युवकों की नजर जैसे ही गायब बैग पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। उसे समय उन्होंने किसी को कन्यादान के रुपए से भरा बैग चोरी होने का किसी को आभास तक नहीं होने दिया और शादी का कार्यक्रम पूरी तरह संपन्न होने के बाद दुल्हन के परिवार को इससे अवगत करवाया तो उन्होंने इसकी शिकायत एचटीएम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आजा कर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


महावीर कॉलोनी के रहने वाले शिव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी ही कॉलोनी में एक निजी स्कूल के पास शिव धर्मशाला में उसकी बहन की शादी का कार्यक्रम था और मुख्य गेट के पास उनका ही एक जानकारी कॉपी में कन्यादान लिखकर पैसों को एक बैग में रख रहा था। 




वो सब परिचित शादी में आने वाले मेहमानों की आवभगत करने में लगे हुए थे और साथ ही मेहमान खाना खा रहे थे। मुख्य लोग शादी की रस्में अदा कर रहे थे कि जाँटी नामक युवक ने बिना बुलाए शादी में पहुंच गया और वो कन्यादान के रुपए से भरा बैग चुराकर फरार हो गया। बैग में 40,913 रुपए थे।  पुलिस कर्मियों ने मौके का मुआयना किया। एच.टी.एम. थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।




कन्यादान के बैग से रुपए चोरी का आरोपी गिरफ्तार

     12 क्वार्टर चौकी पुलिस ने महावीर कॉलोनी स्थित स्कूल में आयोजित शादी समारोह से कन्यादान का बैग चोरी के मामले में आरोपी महावीर कॉलोनी निवासी अजय उर्फ जॉन्टी को गिरफ्तार किया गया है। 

     एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि 12 क्वार्टर चौकी में महावीर कॉलोनी निवासी सिवा ने 23 नवंबर 2023 को महावीर कॉलोनी स्थित स्कूल में आयोजित इसकी बहन के शादी समारोह से कन्या दान का बैग चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। दी गई शिकायत पर थाना एचटीएम में अभियोग अंकित कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बिना बुलाए शादी में शामिल हुआ था। पुलिस ने आरोपी से चोरी शुदा धनराशि बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी अजय उर्फ़ जोंटी ने 4 दिसंबर 2021 को राजगुरु मार्किट से एक मोटरसाइकिल चोरी किया था।  आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |