स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Fearless thief in Hisar district : हिसार जिले में बेखौफ चोर, दस दिन में 28 लाख की चोरी

 Fearless thief in Hisar district


पुलिस गश्त व सुरक्षा के दावे की खुली पोल, एक्साइज विभाग के रिटायर्ड इंटीओ के बेटे की शादी में चोरी

हरियाणा न्यूज, हिसारः पुलिस की रात भर की गश्त और सुरक्षा के दावे की पोल चोर पिछले काफी दिनों से लगातार खोल रहे है। दस दिन में चोरी की 10 वारदातें घट चुकी हैं, इनमें 28 लाख रुपये के गहने, नकदी व सामान चोरी हो चुका है। पुलिस के सीलिंग प्लान, सख्त नाकाबंदी, रात को गश्त के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं और पुलिस छिटपुट वारदातों का खुलासा कर वाहवाही लूटने में लगी हुई है। सदर थाना एरिया में चोरों ने 21 नवंबर की रात को सीसवाला गांव में एक रात में चार मकानों से चोर नकदी और गहने चोरी कर ले गए थे। डिप्टी स्पीकर तक पुलिस के उच्चाधिकारियों को मामले में जल्द ही खुलासा करने के निर्देश दे चुके हैं। परंतु उनको पकड़ना तो दूर की बात पुलिस चोरी की वारदातों पर रोक ही नहीं लगा पा रही।


वीरवार की रात को रायपुर गांव में मकान से नकदी और गहने चोरी कर ले गए। शुक्रवार रात को भी चोरों ने गांव ढंदूर स्थित कब्राना रिसोर्ट में एक्साइज विभाग के ईटीओ के बेटे की शादी समारोह में दस तोले सोना, डायमंड की अंगूठी और आइफोन चुरा लिया। शाहपुर में मकान से चोर 4 से 5 तोले सोने और दो लाख रुपये ले गए। नीम वाला मोहल्ला में मकान से चोर एक फोन और स्मार्ट वाच ले गए। 



दस दिन में चोरी की ये वारदातें हो चुकी है

20 नवंबर की रात को आदर्श कालोनी निवासी मिठाई विक्रेता भूपेंद्र के घर से चोर 23 तोले सोना, 20 तोले चांदी और सात से आठ हजार रुपये चोरी कर ले गए।


 20 नवंबर की रात को चोरों ने गांव सीसवाला में सोमवार रात को पीएसओ और फोटोग्राफर समेत चार के मकानों से चोर लाखों रुपये के सोने चांदी के गहने और नकदी चुरा कर ले गए थे।


 15 नवंबर को न्यू माडल टाउन में परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। चोर मकान से सोने चांदी के गहने और 60 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।



एक्साइज विभाग के ईटीओ के पद से रिटायर्ड सतेंद्र श्योराण ने बताया कि शुक्रवार को उसके बेटे मिलन की गांव ढंदूर में स्थित कबाना रिसोर्ट में शादी थी। रात बजे उसकी पत्नी मंजू श्योराण के पास ज्वैलरी बैग था। मंजू ने डीजे के पास बैग को रख दिया। इसी वक्त किसी ने बैग चोरी कर लिया। बैग में दस तोले सोना, डायमंड की अंगूठी और आई फोन समेत अन्य सामान था। मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया। थाना सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




 परिवार के साथ नीमवाला मोहल्ला के अरुण शर्मा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात को वो अपने घर पर सोया हुआ था। रात को चोर मकान से एक फोन और उसके भाई की स्मार्ट वाच चोरी कर ले गए। सिटी थान पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




सभी थानों की राइडर, पीसीआर टीमें लगातार गश्त कर रही है। इसके अलावा चोरी की कई वारदातों का पुलिस खुलासा का भी चुकी है। जो वारदातें अभी अनट्रेस है। उनको को भी जल्द ही ट्रेस आउट कर दिया जाएगा। पुलिस की टीमें जांच में लगी हुई। चोरी की कुछ घटनाओं को लेकर कुछ महत्वपूर्ण इनपुट हाथ लगे हैं। पुलिस जल्द ही चोरी की वारदातों को सुलझा लेगी। 

विनोद शंकर, डीएसपी हेड क्वार्टर हिसार।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |