हिसार का सरकारी अस्पताल बना बहरा, कान जांच की मशीन कंडम
Hisar government hospital becomes deaf, ear testing machine becomes condom
हरियाणा न्यूज, हिसार: नागरिक
अस्पताल में श्रवण शक्ति जांच की आडियोमेट्री मशीन करीब तीन महीने से कंडम पड़ी हुई है। चिकित्सकों ने मामले में शिकायत की तो स्वास्थ्य अधिकारियों ने फतेहाबाद से आडियोमेट्री मशीन मंगवाई है। लेकिन यह मशीन भी चल नहीं पा रही है। करीब एक सप्ताह पहले मशीन को अस्पताल में लाया गया था। मशीन की इंटरनल सेटिंग सही न होने के कारण यह चल नहीं पा रही है। इसे चलाने के लिए इंजीनियर की जरूरत पड़ेगी। इस मशीन को चलाने के लिए बायो मेडिकल इंजीनियर की तरफ से स्पेशल इंजीनियर बुलाया जाएगा। latest news Hisar today,
करीब तीन माह से आडियोमेट्री मशीन खराब होने के कारण नागरिक अस्पताल में कानों की बीमारियों का उपचार नहीं हो पा रहा है। नागरिक अस्पताल से संबंधित चिकित्सकों ने भी इस बारे में पीएमओ को लिखित में शिकायत की थी। अस्पताल में आडियोमेट्री मशीन न चलने के कारण मरीजों को अग्रोहा मेडिकल कालेज में रेफर किया जा है लेकिन वहां भी मशीन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। बताया जा रहा है कि वहां भी मशीन काफी समय से खराब है। Hisar news Today,
नागरिक अस्पताल में कंडम हो चुकी श्रवण शक्ति जांच की मशीन करीब सात वर्ष पहले लाई गई थी। कानों की नस की कमजोरी सहित अन्य कारणों का पता लगाया जाता है। साथ ही आपरेशन से पहले और बाद में इस मशीन का प्रयोग श्रवण शक्ति जांच के लिए किया जाता है। लेकिन मशीन खराब होने और दूसरी मशीन न चलने के कारण चिकित्सक उपचार नहीं कर पा रहे है। चिकित्सकों ने पीएमओ को शिकायत दी है। पीएमओ डा. रत्ना भारती ने मशीन को जल्द दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया है। Hisar Haryana news Today,
दूर दराज क्षेत्रों में भी पहुंचते हैं मरीज
नागरिक अस्पताल में श्रवण शक्ति जांच के लिए हिसार सहित फतेहाबाद, भिवानी, जींद, कैथल तक के मरीज आते हैं। रोजाना चार से पांच मरीज दूसरे जिलों से आते हैं। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 150 के करीब मरीजों की ओपीडी रहती है। मशीन खराब होने से मरीज परेशान हो रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks