स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

धान का भाव पहुंचा 4900 के पार | Paddy price crossed 4900


हरियाणा न्यूज, धान 1121 के भाव में निरंतर तेजी आ रही है। 1121 के भाव शनिवार को 4900 पार प्राइवेट बोली पर रहे।4902 रुपये प्रति क्विंटल तक 1121 के भाव रहे। बीते एक सप्ताह से निरंतर भाव बढ़ रहे है। सप्ताह की शुरूआत में 4700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव सबसे अधिक रहे। पांच दिनों में 200 रुपए प्रति क्विंटल तक की तेजी आई है। latest dhaan bhav, 



किसानों के लिए धान 1121 पीला सोना साबित हुई है। बीते साल से एक हजार रुपये प्रति क्विंटल अधिक के भाव इस साल किसानों को मिल रहे हैं। निरंतर बढ़ रहे धान के भाव से किसानों के चेहरे खिले नजर आने लगे है। आढ़ती रामदत्त शर्मा, जितेंद्र श्योकंद, नरेंद्र ने कहा कि इस बार 1121 के भाव सीजन की शुरूआत से तेज है। इस बार चावल की डिमांड के चलते भाव बढ़ रहे है। बीते पांच दिनों में 200 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़े है। dhaan ka mandi bhav, 



प्राइवेट बोली पर आते ही धान 1121 बिक रही है।


भाव बढ़ने से किसानों को आर्थिक रूप से फायदा होगा। उचाना मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने कहा कि बीते साल से अधिक भाव इस बार 1121 धान के किसानों को मिल रहे हैं। भाव बढ़ने से किसान भी खुश हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |