उलाहना देने की रंजिश में एस.एस.बी. जवान पर मनोहरपुर गांव में हमला
bid to reprimand Attack on S.S.B. soldier in Manoharpur village
हरियाणा न्यूज, जींद : गांव मनोहरपुर में पड़ोसी युवक ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर SSB soldier पर हमला बोल दिया। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। Jind crime news today
जींद जिले के मनोहरपुर गांव के संदीप कुमार ने थाना सदर जींद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एस.एस.बी. (अर्ध सैनिक बल) में नौकरी करता है। बीमारी के चलते वह इन दिनों छुट्टी लेकर अपने घर पर आया है। अक्सर उसके परिवार वाले फोन करके उसे सूचना देते थे कि पड़ोसी युवक आशीष अपनी छत पर खड़ा होकर उनके घर की तरफ मुंह करके बाथरूम करता है तथा कभी-कभी छत पर कपड़े भी उतार कर नग्न अवस्था में भी खड़ा हो जाता है। जिससे परिवार की महिलाएं असहज महसूस करती हैं। इसी बात को लेकर उलाहना देने के लिए युवक के पिता को अपने घर पर बुलाया तथा उसे समझाया कि उसके घर में नौजवान बेटियां हैं। युवक की हरकतों से उन पर गलत असर पड़ता है। वह अपने बेटे को समझा ले कि वह ऐसी हरकतें न करे।
इसी बात को लेकर पड़ोसी का परिवार उससे रंजिश रखने लगा। शाम को करीब साढ़े 5 बजे बीमारी के चलते वह अपने घर में लेटा हुआ था कि तभी पड़ोसी आशीष अपने भाई, बहन, मां व पिता के साथ उनके घर में घुस गया तथा उस पर हमला बोल दिया। दोनों भाइयों ने बिंडे से उसके सिर व छाती में चोटें मारी तथा युवती ने उसकी बहन की दाहिने हाथ के कंधे, दाहिने होंठ के पास तथा बाई कोहनी पर चोटें मारी। वहीं आशीष की माता ने उसकी दूसरी बहन की छाती, गर्दन व कंधे पर चोटें मारी। जब उन्होंने बचाव में शोर मचाया तो शोर सुनकर उसकी ताऊ की लड़की सहित आस- पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे।
आरोपियों की उसकी ताऊ की बेटी को भी चोटें मारी। गांव के लोगों ने किसी तरह से बीच बचाव करके उन्हें आरोपियों से बचाया। जाते- जाते आरोपी धमकी देकर गए हैं कि उसने दुबारा शिकायत देने का प्रयास किया तो अंजाम बुरा होगा। मामले की सूचना पाकर वहां पहुंचा ताऊ के लड़के सतीश ने प्राइवेट साधन का इंतजाम करके सभी घायलों को उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दाखिल किया है। थाने में सभी आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks