स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Young man trapped in honeytrap, got his clothes taken off : हनीट्रैप में फंसा युवक के उतरवाए कपड़े, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

 Young man trapped in honeytrap, got his clothes taken off, blackmailed by making video


 हरियाणा न्यूज/ रोहतक : वीडियो काल कर लोगों को हनीट्रैप में फंसा उनसे वसूली करने वाले गिरोह के झांसे में प्रेमनगर का एक युवक भी आया है। 30 वर्षीय ये युवक प्रेम नगर में दुकान चलाता है। वीडियो काल पर युवती के झांसे में आकर युवक ने अपने कपड़े उतार डालें। युवती व उसके साथियों ने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उस वीडियो की एवज में धमकी देकर युवक से 15 हजार रुपये आनलाइन ट्रांसफर कराए। अब शातिर पीड़ित युवक से वीडियो डिलिट करने के नाम पर दस लाख रुपये मांग रहे हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। Rohtak Haryana news 





बातों में फंसा युवक को लिया झांसे में

पुलिस को दी शिकायत में युवक ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसके पास वाट्सएप पर एक युवती की वीडियो काल आई थी। युवती ने उसे अपनी बातों में फंसाते हुए अश्लील बातें करने की शुरू कर दी। फिर अपने कपड़े उतारकर युवक को भी कपड़े उतारने को कहा। युवक का कहना है कि जब उसने युवती की बातों में आकर अपने कपड़े उतारे तो शातिरों ने उसका वीडियो रिकार्ड कर लिया। इसके बाद वो उसे ब्लेकमेल करने लगे। latest news Rohtak पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |