जींद में बारात से लौट रहे युवकों पर लोहे की राड व डंडों से किया हमला
Youths returning from wedding procession in Jind attacked with iron rods and sticks
हरियाणा न्यूज: जींद जिले के गांव मोहल्लखेड़ा के निकट बारात में शामिल होकर लौट रहे स्कार्पियो गाड़ी सवार युवकों पर आधा दर्जन लोगों ने लोहे की राड व डंडों से हमला कर दिया। इसमें दो युवकों को गंभीर चोट आई और स्कार्पियो गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने एक युवक को नामजद करके अन्य के खिलाफ हमला करने व तोड़फोड़ करने का केस दर्ज किया है। Jind Haryana news,
उचाना खुर्द निवासी अंकित ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 नवंबर को गांव खेड़ी मसानिया में शादी थी। वहां पर मेरे दोस्त गांव अलीपुर निवासी मोनू ने स्कार्पियो गाड़ी लेकर बुला लिया। वह खेड़ी मसानिया से बारातियों को लेकर गढ़ी के लिए चला गया। बरात में शामिल होने के बाद देर रात को वह वापस गांव अलीपुरा आ रहा था। Jind news Hindi
जब वह गांव मोहल्लखेड़ा के निकट पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार स्वीफ्ट गाड़ी आई और रास्ते के बीच में खड़ा करके उनको रोक लिया। जैसे ही उनकी गाड़ी को रोका तो उसमें पांच-छह युवक लोहे की राड व डंडे लेकर उतरे। जहां पर उतरते ही उसकी गाड़ी के बोनट व शीशों पर वार करने शुरू कर दिए। जब वह गाड़ी से नीचे उतारा तो आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान गाड़ी में सवार उचाना खुर्द निवासी रोहित पर भी हमला कर दिया। Uchana jind news
जबकि गाड़ी में सवार रमन व अंकित फरार होने में कामयाब हो गए। बाद में आरोपितों ने कई देर तक उन पर हमला किया। इसके बाद आरोपित धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। उसने बताया कि हमला करने वालों में गांव इस्माइलपुर निवासी आर्यन को उसने पहचान लिया। पुलिस ने आर्यन को नामजद करके अन्य के खिलाफ हमला करने व तोड़फोड़ करने का केस दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks