स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कार ने महिला को घसिटा, गुस्साए परिजनों ने शव को हाइवे पर रखकर लगाया जाम

car dragged the woman, angry family members kept the body on the highway and blocked it


हरियाणा न्यूज : इंद्री क्षेत्र के मुरादगढ़ निवासी 37 वर्षीय महिला को नेशनल हाईवे पर एक कार चालक ने टक्कर मार दी। कार चालक महिला को करीब 30 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार समेत मौके से भाग निकला। महिला के स्वजन ने कार चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे पर शव रखकर करीब आधा घंटे तक जाम लगा दिया। accident in Haryana 



 इंद्री के गांव मुरादगढ़ निवासी सतीश ने बताया कि वह उसकी 37 वर्षीय पत्नी ममता एक फैक्ट्री में काम करती थी। शनिवार शाम को वह काम से घर लौट रही थी। गांव के सामने जब वह हाईवे को पार करने लगी तो एक वरना कार के चालक ने टक्कर मार दी। चालक कार उसे करीब 30 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद चालक कार लेकर भाग निकला। वह मौके पर पहुंचा तो पत्नी दम तोड़ चुकी थी। Karnal accident news, 




महिला के स्वजन और ग्रामीणों ने  नेशनल हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। स्वजन कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक कोशिश करने के बाद पुलिस के आश्वासन पर जाम खोला। महिला के पति सतीश ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। ताकि कार चालक की पहचान की जा सके। indri Karnal news

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |