स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद : डाक कांवड़ लाने जा रहे युवकों पर गिरे डीजे बॉक्स, एक की मौत, दो घायल

Narnaund: DJ box fell on the youths going to bring Dak Kanwad, one died, two injured



हरियाणा न्यूज नारनौंद : जींद जिले के गांव डोहाना खेडा के युवा शिव भक्त डाक कांवड़ लाने के लिए गाड़ी पर कापड़ो गांव में डीजे लगवाकर वापिस अपने गांव जा रहे युवकों पर डीजे के बॉक्स गिरने से तीन युवक जख्मी हो गए। जिसमें एक 19 वर्षीय चाहित की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो घायलों का हिसार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नारनौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 













               जींद जिले के गांव डोहाना खेडा निवासी सुरेन्द्र  कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदुरी का कार्य करता है। 26 जुलाई को मेरा भतीजा चाहीत और उसके दोस्त वकील, गुलशन व अन्य साथियो के साथ हरिद्वार कावड लेने के लिए गाडी में गांव कापड़ो में डीजे लगवाने आऐ तो कापडो से डीजे लगवाकर वापिस गांव डोहाना खेडा के लिए चल पड़े। उसका भतीजा 19 वर्षीय चाहीत व उसके साथियो को गाड़ी चालक सचिन ने पिछे गाडी में बैठा दिया। शाम करीब पांच बजे कापड़ो से चले तो गाडी चालक सचिन ने अपनी गाडी को कापडो से निकलते ही तेज गति व लापरवाही से दोडाने लगा। चाहित व उसके साथियों ने गाडी चालक को पिछे से आवाज लगाई कि गाडी को धीरे चलाओ परन्तु वह बाज नही आया। 














गांव कापडो से बुडायन रोड पर करीब दो किलोमीटर की दूरी पर गाडी चालक सचिन ने अपनी गाडी को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए अपनी गाडी को सडक के साथ लगते पेडो की टहनियो से टकराते हुए भगा रहा था। टहनियो से टकराने के कारण गाड़ी के उपर रखे डीजे के बक्से पिछे बैठे मेरे भतीजे चाहीत, उसके साथी वकील व गुलशन पर गिर गए। जिससे इन तीनो को गंभीर चोटे लगी।











 चाहीत के दोस्तो ने मुश्किल से सचिन से बोलकर गाडी को रूकवाया।  फिर चाहीत, वकील व गुलशन को गंभीर हालत में राहगीरों से मदद लेकर उचाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां से तीनों को जींद के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां पर डॉक्टरों ने चाहित को मृत घोषित कर दिया और गुलशन व वकील को हिसार रैफर कर दिया। जहां हिसार के एक निजी अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। नारनौंद थाना पुलिस ने गाड़ी चालक सचिन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं चाहित का जींद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।




आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

साहब मुझे अरेस्ट कर लीजिए, मैंने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है, खून से सना हथियार लेकर पुलिस चौकी पहुंचा व्यक्ति

नारनौंद के भेंस व्यापारी से एक करोड़ की धोखाधड़ी, मध्य प्रदेश बुलाकर बनाया बंधक, छोड़ने की एवज में मांगे लाखों रुपए,

महाराजा दक्ष जयंती में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा को लिया आड़े हाथों, कार्यक्रम के आयोजक नहीं जुटा पाए भीड़ ? पूर्व सीएम और प्रदेश अध्यक्ष दिखे नाराज

राजली गांव के स्कूल की कंप्यूटर लैब से सामान चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

कुमारी शैलजा पर सवाल पूछते ही हुड्डा के बदले हाव भाव, उदयभान ने जैसे तैसे संभाले हालात #viralshort

सैलजा बोली, भाजपा कुशासन में जनता ने झेली तकलीफें, jjp नेता राजबीर सन्धू जजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

19वीं आइस स्केटिंग नेशनल चैम्पियनशिप 8 अगस्त से गुरुग्राम में , 22 राज्यों के 300 आइस स्केटर्स में होगा मुकाबला

हरियाणा के पूर्व मंत्री का ऐलान, नहीं लड़ेंगे विस चुनाव, हल्के में चर्चाओं का बाजार गर्म, लोकसभा प्रत्याशी के नाम का भी किया जिक्र, जाने वजह ,

हिंसक हुई गाय के हमले में वृद्ध महिला को उठा उठाकर पटका, महिला की मौत, भाकियू ने लगाया जाम



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |