साहब मुझे अरेस्ट कर लीजिए, मैंने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है, खून से सना हथियार लेकर पुलिस चौकी पहुंचा व्यक्ति
Rampura Bisnoiyan village, husband murdered his wife by slitting her throat in Dabwali - Dabwali News Today
रामपुरा बिश्नोईयां गांव में पति ने गला रेत कर किया पत्नी का मर्डर
हरियाणा न्यूज डबवाली : हरियाणा के डबवाली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी और खून से सना हथियार लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया वहां पर जाकर व्यक्ति ने कहा साहब मुझे अरेस्ट कर लीजिए, मैंने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है यह बातें सुनकर चौकी में तैनात पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। यह घटना डबवाली के रामपुरा बिश्नोईयां गांव की बताई जा रही है। पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची तो देखा कि वहां पर खून से लथपथ एक महिला का शव पड़ा हुआ है।
शनिवार की रात को रामपुरा बिश्नोईयां गांव का रहने वाला एक व्यक्ति गोरीवाला पुलिस चौकी पहुंचता है और कहता है कि सब मुझे अरेस्ट कर लीजिए मैंने अपने पत्नी का कत्ल कर दिया और व्यक्ति के हाथ में खून से सना लोहे का रूंबा ( सब्बल ) लिए हुए था। यह बातें सुनते ही गोरी वाला पुलिस तुरंत ही उसके गांव में पहुंची तो देखा कि वहां पर एक महिला का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
गांव रामपुरा बिश्नोईयां निवासी रणजीत सिंह उर्फ बबलू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने कुछ समय पहले नया वाहन खरीदा था और काम कम मिलने की वजह से उसे गाड़ी की किस्त भरने में परेशानी हो रही थी। बात को लेकर उसकी पत्नी ममता उसके साथ झगड़ा करती रहती थी। शनिवार की रात को भी इसी बात को लेकर ममता और रणजीत उर्फ बबलू के बीच कहासुनी हो गई तो बबलू ने घर में रखा सब्बल उठाकर अपनी पत्नी के सिर व गले पर वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और तड़पते हुए कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई।
रणजीत सिंह उर्फ बबलू व ममता के दो बेटे हैं। जिनमें से बड़े की उम्र 12 साल और छोटे की उम्र करीब 5 साल बताई जा रही है। घटना के बाद दोनों बच्चों के सर से मां का साया उठ गया तो पिता मां की हत्या करने के जुर्म में जेल चला जाएगा। पुलिस ने रणजीत उर्फ बबलू को विरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
नारनौंद : डाक कांवड़ लाने जा रहे युवकों पर गिरे डीजे बॉक्स, एक की मौत, दो घायल,
राजली गांव के स्कूल की कंप्यूटर लैब से सामान चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार,
कुमारी शैलजा पर सवाल पूछते ही हुड्डा के बदले हाव भाव, उदयभान ने जैसे तैसे संभाले हालात #viralshort,
हिंसक हुई गाय के हमले में वृद्ध महिला को उठा उठाकर पटका, महिला की मौत, भाकियू ने लगाया जाम,


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks