स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दनौदा ऐतिहासिक चबूतरे पर खाप पंचायतों का महासम्मेलन,, देशभर की करीब 300 खापें, लिए जाएंगे ठोस फैसले, जाने किन-किन मुद्दों पर होगी चर्चा

 Mahasammelan of Khap Panchayats today at Danoda historical platform, about 300 Khaps from across the country invited

खाप पंचायतों का महासम्मेलन

दनोदा में खाप महापंचायत को लेकर चल रही तैयारियां।


हरियाणा न्यूज जींद : हरियाणा के जींद जिले के गांव दनौदा के ऐतिहासिक चबूतरे पर 28 जुलाई रविवार को होने वाले सर्वजातीय सर्व महासम्मेलन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। खुले में टेंट लगाने की व्यवस्था की जा रही है तो चबूतरे के हाल में खाने की व्यवस्था की गई है। सभी खापों के प्रधानों के लिए बैठने की अलग से व्यवस्था की गई है तो वही मीडिया के लिए भी अलग से सेंटर बनाया गया है। इस मौके पर खाप के प्रधान रघुवीर ने बताया कि महापंचायत में मुख्य रूप से तीन एजेंडे हैं। जिनमे लव मैरिज, लिव इन रिलेशनशिप व समलैंगिकता का है। इन मुद्दों पर विचार करके संसद से हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव की मांग की जाएगी।






सर्वजातीय बिनैण खाप के  प्रधान रघुवीर सिंह नैन ने बताया कि महासम्मेलन में विशेष कर तीन मुद्दों मसलन लव मैरिज, लिव इन रिलेशनशिप और समलैंगिकता पर विशेष फोकस रहेगा। इन तीनों मुद्दों से सामाजिक मयार्दाएं तार-तार हो रही हैं और साथ ही आपसी भाईचारे में कमी के कारण समाज भी विघटन की ओर जा रहा है। उन्होंने कहा कि खाप पंचायतें युवाओं की भावनाओं की कदर करती है और वह लव मैरिज के खिलाफ भी नही हैं लेकिन इसमें माता-पिता की सहमति, गांव, पड़ोसी गांव और गोत्र के आपसी मेल को ध्यान में रख कर संसद से हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन के लिए अनुरोध करती है। इसी प्रकार लव इन रिलेशनशिप की वजह से पैदा हुए बच्चों को माता-पिता का साया नहीं मिलता है। जिस कारण बच्चे लावारिस संतान की जिंदगी जीने को मजबूर हो जाते हैं। जो समाज में आपराधिक घटनाओं का कारण भी बनते हैं। साथ ही समलैंगिकता जैसे अमानवीय कृत्य पर खाप पंचायतें पूर्ण रोक लगाने की मांग करती है। इनके अलावा महासम्मेलन में कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, नशा, पर्यावरण प्रदूषण जैसी अन्य सामाजिक कुरीतियों पर भी चर्चा की जाएगी। इस मौके पर धमतान तपा के प्रधान प्रीतम सिंह, कालवन तपा के प्रधान फकीरचंद नैन, ईश्वर नैन, अंग्रेज सिंह सहित खाप के पदाधिकारी मौजूद रहे।







इंतजाम के लिए युवा वालंटियरों की लगाई ड्यूटियां

नैन ने बताया कि खाप महासम्मेलन में देशभर की करीब 300 खापों को आमंत्रित किया गया है। सर्वजातीय बिनैण खाप के मीडिया प्रभारी रामनिवास गर्ग ने बताया कि खाप महासम्मेलन की सफल आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। खाप के दनौदा, कालवन और धमतान सहित सभी तपों के प्रधान व पदाधिकारियों द्वारा गांव-गांव में संपर्क किया जा रहा है। महासम्मेलन में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए युवा वालंटियरों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि बाहर से आने वाले खापों प्रतिनिधियों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो।



आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

हरियाणा के पूर्व मंत्री का ऐलान, नहीं लड़ेंगे विस चुनाव, हल्के में चर्चाओं का बाजार गर्म, लोकसभा प्रत्याशी के नाम का भी किया जिक्र, जाने वजह ,

हिंसक हुई गाय के हमले में वृद्ध महिला को उठा उठाकर पटका, महिला की मौत, भाकियू ने लगाया जाम

हरियाणा का गैंगस्टर थाईलैंड से गिरफ्तार, हिसार की ऑटो मार्केट में फायरिंग करने में भी आया था नाम सामने, पुलिस रिमांड के दौरान काला खेरमपुरिया ने उगले थे राज

हिसार में नए बस स्टैंड को लेकर राजनीति शुरू, दो गुटों में बंटे लोग, बाइपास पर बस स्टैंड लाने पर एक राजी तो दूसरा नाराज, कल से अनिश्चितकालीन धरना शुरू

 जजपा को फिर लगा झटका, भाजपा जजपा गठबंधन पर साधा निशाना, थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन,

नारनौंद से विधायक रहे पूर्व मंत्री का निधन, शौक की लहर, हिसार में किया गया अंतिम संस्कार

सूखा बीत रहा सावन, धरती पुत्र से लेकर भाले के भक्त परेशान, जाने कब होगी हरियाणा में बारिश? ,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |