हरियाणा के पूर्व मंत्री का ऐलान, नहीं लड़ेंगे विस चुनाव
Former Haryana minister announces he will not contest assembly elections Haryana - Rohtak News Today
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने किया विधानसभा चुनाव ना लड़ने का ऐलान
हरियाणा न्यूज रोहतक : हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि संगठन में रह कर काम करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से सक्रिय राजनीति में रहे है और पार्टी संगठन के लिए जो जिम्मेदारी उन्हें दी जाएगी, उसके दिन वह दिन रात एक कर देगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव न लड़ना उनका निजी फैसला है और न ही उनके परिवार से कोई चुनाव लड़ेगा। दरअसल रोहतक विधानसभा सीट से मनीष ग्रोवर प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन अब भाजपा को नए चेहरे की तलाश करनी होगी।
![]() |
| पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पत्रकारों से बातचीत कर चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान करते हुए। |
पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे हरियाणा मांगे हिसाब को लेकर भी पलटवार किया और कहा कि पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेन्द्र हुड्डा समय व दिन तय कर ले और अपना भी हिसाब ले आए, आमने सामने बैठकर जनता के बीच में हिसाब दिया जाएगा। शनिवार को पूर्व मंत्री ग्रोवर अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने मौजूदा विधायक बीबी बतरा पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस विधायक बताए कि उन्होंने शहर के लिए कौन से कार्य किए है, यहां तक कि शहर के लिए कोई प्रोजेक्ट लाने के लिए प्रयास तक नहीं किए, खाली यह दिखाते है कि वह अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने दस साल में पूरे प्रदेश मे अभूतपूर्व विकास कार्य करवाएं है और उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर इतना विकास होने के बावजूद भी कांग्रेस नेता किस मुंह से हिसाब मांग रहे है, उन्हें शर्म आनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं को तो पहले अपने 10 साल का हिसाब जनता को देना चाहिए। पूर्व मंत्री ने कहा कि वह पिछले काफी समय से सक्रिय राजनीति में रहे है, लेकिन अब वे संगठन में रहकर पार्टी के लिए काम करना चाहते है।
उन्होंने कहा कि 1971 से वह संगठन से जुड़े है और पिछले 50 साल से एक ही विचार धारा में रहे है और आखरी दम तक वह संगठन में रहेगे। साथ ही उन्होंने यह भी इच्छा जताई कि पूर्व सीएम हुड्डा के खिलाफ पूरे प्रदेश में प्रचार अभियान चलाएंगे, इसलिए संगठन उनकी जिम्मेदारी लगाए। इस अवसर पर अशोक खुराना, रमेश भाटिया भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा पर साधा निशाना
पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा को लेकर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अरविंद के लिए दिन रात मेहनत की, जबकि अरविंद शर्मा ने उन पर गत कई बार टिप्पणियां की थी, लेकिन उन्होंने पहले ही कहा था कि जो भी कमल का फूल लेकर आएगा ग्रोवर उसके साथ खड़ा रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी पार्टी जिसे कमल का फूल देकर भेजेगी, उसके लिए दिन-रात एक कर जीत दर्ज कराएंगे।
हिंसक हुई गाय के हमले में वृद्ध महिला को उठा उठाकर पटका, महिला की मौत, भाकियू ने लगाया जाम,
जजपा को फिर लगा झटका, भाजपा जजपा गठबंधन पर साधा निशाना, थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन,
नारनौंद से विधायक रहे पूर्व मंत्री का निधन, शौक की लहर, हिसार में किया गया अंतिम संस्कार,
सूखा बीत रहा सावन, धरती पुत्र से लेकर भाले के भक्त परेशान, जाने कब होगी हरियाणा में बारिश? ,



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks