स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिंसक हुई गाय के हमले में वृद्ध महिला को उठा उठाकर पटका, महिला की मौत, भाकियू ने लगाया जाम

  old woman was picked up and thrown down by cow which turned violent, the woman died, BKU blocked the road - kurukshetra News today           

 आवारा पशुओं के शिकार होकर लोग आए दिन गंवा रहे जानः नम्बरदार, भाकियू संगठन ने घटना के बाद लगाया जाम



हरियाणा न्यूज कुरुक्षेत्र : देवीलाल बारना : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बुजुर्ग महिला को क्या पता था कि वह अपने मकान के बाहर सफाई करेगी और लौटकर वापिस घर नही आ पाएगी। मामला धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पटेल नगर मे देखने को मिला जब शनिवार सुबह सफाई के लिए घर से बाहर निकली बुजुर्ग महिला पर आवारा गायों के झुंड़ ने हमला बोल दिया। बुजुर्ग महिला लाचार बन गाय के आगे पड़ी रही और देखते ही देखते बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और गाय महिला को टक्कर मारती रही। यह विडियो शनिवार सुबह ही पूरी सोशल मीडिया पर फैल गई। विडियो में गऊ बुजुर्ग महिला को मारती हुई दिखाई दे रही है।







 इस घटना के दौरान देखा गया कि जो गाय महिला को कुचल रही है और वह बच्चे को जन्म दे रही है। वहीं इस घटना के कुछ देरी के बाद गाय ने नजदीकी खाली पड़े प्लाट में अपने बच्चे को जन्म दिया। इसी घटना को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन सहित शहीद भगत सिंह यूनियन ने ब्रह्मा चौक थानेसर पर जाम लगाया और प्रशासन से जल्द से जल्द इन आवारा पशुओं का उचित प्रबंध करने की मांग की है। यूनियन के सदस्य दिलबाग और संजू नम्बदार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आवारा पशुओं के कारण किसान यूनियन का एक सदस्य और न जाने कितनी दुर्घटनाएं आए दिन हो रही हैं और आज एक बुजुर्ग महिला को तो अपनी जान गंवानी पड़ी है।







उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा 30 जुलाई तक आवारा पशुओं का कोई समाधान नहीं किया गया तो 31 जुलाई को सभी आवारा पशुओं को मुख्यमंत्री के आवास के बाहर बांधेंगे और उनके चारे पानी की व्यवस्था वही करेंगे। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम सुरेंद्र पाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि किसानों को समझाकर और आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया गया।









गौशालाओं में पहुँचाए जाएं आवारा पशुः अंकित

ऑल इंडिया लॉयर्स फौरम के प्रदेश महासचिव व हरियाणा प्रदेश अग्रवाल वैश्य सम्मेलन के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अंकित गुप्ता ने कहा कि शहर की सड़कों पर बेसहारा पशु घूम रहे हैं, जो न केवल यातायात को खतरनाक बना रहे हैं, बल्कि अपनी व आमजन की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। उन्होंने इन पशुओं को गौशाला में भेजा जाए, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और यातायात को सुरक्षित बनाया जा सके। गुप्ता ने कहा कि यह न केवल दुर्घटनाओं को रोकेगा, बल्कि पशुओं को भी सुरक्षित और स्वस्थ रखेगा।









आवारा पशुओं पर सरकार नहीं दे रही ध्यान 

इस घटना के बाद कॉलोनी वासियो में रोष पनप रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन आवारा पशुओं की वजह से कोई ना कोई हादसा हो रहा है। लेकिन प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा। पूरा शहर आवारा पशुओं का अड्डा बन चुका है। किसी भी सड़क पर देखते हैं तो आवारा पशु बीच सड़क खड़े दिखाई देते हैं। ऐसे में न तो सरकार ही इस तरफ कोई ध्यान दे रही है और न ही जिला प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान है।









कई बार दे चुके शिकायत, आज उसकी पत्नी की ले ली जान

मृतक महिला के पति वरिंद्र ने कहा कि मृतक महिला का नाम गुरदीप कौर था जिनकी उम्र 65 वर्ष थी। महिला सुबह घर के बाहर सफाई कर रही थी तभी अचानक गाय ने उन पर हमला बोल दिया आसपास खड़े लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश की लेकिन जब तक महिला की मृत्यु नहीं हो गई तब तक गाय के वार जारी रहे। उनका कहना है कि पहले भी आवारा पशुओं की वजह से कई हादसे कॉलोनी में हो चुके हैं कई लोग आज भी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। प्रशासन को भी कई बार शिकायत दी गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।








अगले माह जाना था बेटे के पास कनाडा

वरिंद्र सिंह ने बताया कि वे इस घर में दोनों ही रह रहे थे और उनकी बेटा जगजीत सिंह कनाडा में रहता है। उनका बेटा जगजीत सिंह पिछले 8 वर्षों से कनाडा में रह रहा है। गुरदीप कौर व उन्हें भी अगले माह बेटे के पास कनाड़ा जाना था। उनका वीजा भी लगा हुआ था।


आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

हरियाणा के पूर्व मंत्री का ऐलान, नहीं लड़ेंगे विस चुनाव, हल्के में चर्चाओं का बाजार गर्म, लोकसभा प्रत्याशी के नाम का भी किया जिक्र, जाने वजह ,

दनौदा ऐतिहासिक चबूतरे पर खाप पंचायतों का महासम्मेलन, देशभर की करीब 300 खापें आमंत्रित, लिए जाएंगे ठोस फैसले, जाने किन-किन मुद्दों पर होगी चर्चा

हरियाणा का गैंगस्टर थाईलैंड से गिरफ्तार, हिसार की ऑटो मार्केट में फायरिंग करने में भी आया था नाम सामने, पुलिस रिमांड के दौरान काला खेरमपुरिया ने उगले थे राज

हिसार में नए बस स्टैंड को लेकर राजनीति शुरू, दो गुटों में बंटे लोग, बाइपास पर बस स्टैंड लाने पर एक राजी तो दूसरा नाराज, कल से अनिश्चितकालीन धरना शुरू

 जजपा को फिर लगा झटका, भाजपा जजपा गठबंधन पर साधा निशाना, थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन,

नारनौंद से विधायक रहे पूर्व मंत्री का निधन, शौक की लहर, हिसार में किया गया अंतिम संस्कार

सूखा बीत रहा सावन, धरती पुत्र से लेकर भाले के भक्त परेशान, जाने कब होगी हरियाणा में बारिश? ,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |