रुपए लूटने मामले में एक आरोपी गिरफ्तार | accused arrested for looting money
accused arrested for looting money
Haryana News Hisar:
थाना सिविल लाइन पुलिस ने कैमरी रोड पानी की डिग्गी के पास से रुपए छीनने के मामले में आरोपी शास्त्री नगर निवासी अक्षय उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। Hisar crime news today
उप निरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि आरोपी अक्षय उर्फ गोलू शिकायतकर्ता ताराचंद से रुपए लूटने की वारदात में शामिल था। थाना सिविल लाइन हिसार में मगाली आकलन निवासी ताराचंद ने ऑटो सवार तीन युवकों द्वारा कैमरी रोड हिसार पर 34 हजार 400 रुपए कर कागजात लूटने के बारे में शिकायत दी थी। जिसमे उसने बताया कि वह लकड़ी के बुरादे और खेतीबाड़ी का काम करता है। 25 नवंबर को वह दिल्ली से हिसार आया और उसने मंगाली आकलन के लिए ऑटो लिया। ऑटो में पहले से तीन व्यक्ति सवार थे। ऑटो सवार युवक उसे फव्वारा चौक से राजगढ़ रोड होते हुए कैमरी रोड जलघर के पास आए और शिकायतकर्ता से 34 हजार 400 रूपए और कागजात लूट लिए। इस वारदात बारे शिकायतकर्ता ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने अभियोग अंकित कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। Hisar Haryana news Today
आरोपी से पूछताछ जारी है आरोपी को अभियोग में आगामी कार्रवाई हेतु पेश अदालत कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
जलेबी चोक पर जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले मे तीसरा आरोपी गिरफ्तार
hisar news today in hindi :
25 अक्टूबर 2023 की शाम को जलेबी चोक पर श्यामलाल ढाणी निवासी सतबीर पर जानलेवा हमला करने के मामले में 12 क्वार्टर चौकी पुलिस ने वारदात में शामिल तीसरे आरोपी ठंडी सड़क हिसार निवासी सूरज कालिया को गिरफ्तार किया गया है।
एएसआई विनोद ने बताया कि 25 अक्टूबर 2023 को जलेबी चोक पर आरोपी तिलक राज और तुषार उर्फ काकू का श्यामलाल ढाणी निवासी सतबीर के साथ गाड़ी साइड करने पर कहासुनी हुई थी। कहासुनी के दौरान इनका आपस में झगड़ा हो गया और तुषार उर्फ काकू ने सतबीर पर जान से मारने की नियत से चाकू से वार किए। साथ ही तिलक राज ने बिंडो से सतबीर पर हमला किया। जिसके बारे में पुलिस ने थाना एचटीएम हिसार में प्रताप नगर निवासी मुकेश की शिकायत पर हत्या प्रयास की धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया। मुकेश ने शिकायत में तिलक और काकू पर चाकू व बिंडो से उसके भतीजे सतबीर पर जान लेवा हमला कर गंभीर चोटे मारने के आरोप लगाए थे। जिस पर अभियोग अंकित कर दो आरोपियों गांधी डेयरी कॉलोनी निवासी तिलकराज और तुषार उर्फ काकू को गिरफ्तार किया गया था।
आरोपी सूरज कालिया भी ढाणी श्याम लाल निवासी सतबीर पर जान लेवा हमला करने की वारदात में शामिल था। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। अभियोग में आगामी जांच जारी है।
अमानत में ख्यानत कर गाड़ी हड़पने और गाड़ी को फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर बेचने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
latest news Hisar Haryana:
थाना आजाद नगर पुलिस ने गाड़ी उधर मांग, उसे हड़पने और उसे फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर बेचने के मामले में दो आरोपियों आर्य नगर हिसार निवासी विनोद कुमार और खेड़ी बरकी निवासी नवीन कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
मामले में जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी विनोद 15 अगस्त 2023 को आर्य नगर हिसार निवासी अमरजीत से उसकी स्लेरियो गाड़ी किसी जरूरी काम का बहाना कर उधार मांग कर लाया था। इसके बाद आरोपी विनोद में दूसरे आरोपी नवीन कुमार के साथ मिलकर गाड़ी एक फर्जी डॉक्यूमेंट्स तैयार करवाए और गाड़ी को किसी तीसरे व्यक्ति सुमित को बेच दिया। पुलिस ने सुमित से गाड़ी बरामद की है। आरोपी विनोद कुमार और नवीन कुमार को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
उल्लेखनीय है कि थाना आजाद नगर हिसार में आर्यनगर हिसार निवासी अमरजीत ने विनोद कुमार पर अमानत में ख्यानत कर गाड़ी हड़पने के बारे में शिकायत दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks