दिसोठन में चली गोली, युवक पीजीआई रेफर | Bullet fired in Disothan, youth referred to PGI Rohtak
Bullet fired in Disothan, youth referred to PGI Rohtak
हरियाणा न्यूज, भिवानी: गांव बिजलानाबास में देर रात दिसोठन में फायरिंग के दौरान एक युवक के पैर में गोली लगने का मामला सामने आया है। घायल युवक का पीजीआइ रोहतक उपचार चल रहा है। वहीं जुई कलां पुलिस थाना ने एक नामजद सहित दो अन्य पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं, जबकि घायल पीजीआइ रोहतक में उपचाराधीन है। मामला बुधवार देर रात का बताया जा रहा है। Bhiwani crime news
गांव ढाब-ढाणी निवासी रवि ने बताया कि वह कुड़ल स्थित राजकीय महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह अपने दोस्त अजय उर्फ लालू, सुरेंद्र और संदीप के साथ बुधवार रात को गांव बिजलानाबास निवासी अशोक के घर पर दिसोठन कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम में अशोक की चचेरी बहन का पति गांव ओबरा निवासी राकेश आया हुआ था, जिसके साथ दो अन्य व्यक्ति थे। वे दोनों व्यक्ति अपने साथ लाइसेंसी दोनाली बंदूक लगाए हुए थे, जिनको राकेश जानता है। Bhiwani Haryana news Today,
आरोपितों ने 10 से 15 बार हवाई फायर किए, जिनमें से एक गोली उसके दाएं पैर में लग गई। आरोपित शराब के नशे में थे और उन्होंने फायर करने के बाद खाली खोल जेब में डाल लिए थे। घायल युवक को उपचार के लिए पीजीआइ रोहतक में दाखिल करवाया गया है। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक इकबाल ने बताया कि घायल की शिकायत पर आरोपित राकेश व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks