स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

उचाना के नजदीकी गांव में व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

 jind ki taaja khabren : Man beaten to death in village near Uchana, case registered against five people



तहलका न्यूज, जींद, सुनील कोहाड़।  उचाना क्षेत्र के गांव दरोली खेड़ा में मंगलवार को हुए झगड़े में घायल हुए एक युवक की बुधवार को मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने रंजिश के चलते व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने की शिकायत उचाना थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।






गांव दरोली खेड़ा निवासी हितेश ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका 35 वर्षीय भाई नरेश मंगलवार को खेत में पानी देने गया हुआ था। उसी दौरान पड़ोसी वीरेंद्र के परिवार ने उस पर हमला कर दिया। इसमें उसे भाई नरेश का काफी चोटें आई। उसे नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।






 उपचार के दौरान बुधवार को नरेश ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उचाना थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने हितेश की शिकायत पर वीरेंद्र, विशाल, दीपक, मौजित तथा गौरव के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



source link

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |