फ्री आधार कार्ड अपडेट कैसे करें। How to update free aadhaar card
आमजन 14 मार्च तक कराएं फ्री आधार कार्ड अपडेट : डीसी
- नागरिकों को आठ से दस साल पहले बने आधार कार्ड अपडेट कराना जरूरीरेवाड़ी, 17 अगस्त
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने निशुल्क आधार कार्ड अपडेशन ( Aadhar Card update ) की तिथि 14 मार्च 2024 निर्धारित की गई है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि वे अपने आठ से दस साल पहले बने आधार कार्ड को 14 मार्च तक uidai portal के पोर्टल पर निशुल्क अपडेट कर सकते हैं। आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट ( online Aadhar Card update ) कराने के लिए आधार कार्ड धारक को किसी प्रकार के शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी। उन्होंने बताया कि जिला में जिन व्यक्तियों ने पिछले आठ या दस सालों में आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, ऐसे व्यक्ति को अपना आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र और स्वयं का पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। यूआईडीएआई ने 14 मार्च तक ऑनलाइन आधार अपडेट कराने के लिए लिया जाने वाला शुल्क माफ कर आम नागरिकों को राहत प्रदान की है।
डीसी ने बताया कि आधार कार्ड धारक माई आधार पोर्टल से आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, वहीं माई आधार एप में जहां पहचान पत्र के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी है और पते का प्रमाण भी उपलब्ध है। उन्होंने जिलावासियों से इस नि:शुल्क सेवा का लाभ उठाते हुए आधार कार्ड अपडेट कराने का आह्वान किया है, साथ ही ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को आठ से दस साल पहले बने आधार अपडेट कराना जरूरी है ।
कैसे अपडेट करें आधार कार्ड :
1. सबसे पहले आधार की वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।
2. अब लॉग इन करें और नाम/जेंडर/जन्मतिथि और एड्रेस विकल्प को चुनें।
3. आधार अपडेट के विकल्प को चुनें।
4. अब एड्रेस या अन्य जानकारी अपडेट करने के विकल्प पर क्लिक करें।
5 इसके बाद स्कैन कॉपी को अपलोड करें और डेमोग्राफिक डाटा की जानकारी को अपलोड करें।
6. अब आगे प्रोसेस करें आपको एक यूआरएन नंबर मिलेगा।
7. इसे संभालकर रख लें. स्टेटस चेक करने में काम आएगा।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks