स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले में युवक की हत्या, हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।

 

Hisar ki taaja khabar : Youth murdered in Hisar district, murder case one accused arrested.

सीसवाल गांव के युवक का रंजिश के तहत हुआ था मर्डर 



तहलका न्यूज, हिसार, सुनील कोहाड़।

हिसार सदर थाना क्षेत्र के गांव युवक की हत्या करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह बाद आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।




      थाना सदर पुलिस ने गांव सीसवाल निवासी अमित की हत्या मामले में एक आरोपी गांव सीसवाल निवासी अशोक उर्फ शूटर को थाना सदर हिसार में आईपीसी की धारा 323/379b/506/148/149/302 व एससी/एसटी एक्ट के तहत अंकित अभियोग संख्या 898 दिनाक 10.08.2023 में गिरफ्तार किया गया है। 






       एएसआई रामनिवास ने बताया कि मृतक अमित चिनाई मिस्त्री का काम करता था। 9 अगस्त को सीसवाल निवासी मुकेश गिरी, अशोक खारिया निवासी आशीष उर्फ लालू और काबरेल निवासी रवि ने पुरानी रंजिश को लेकर अमित को चोटे मारी थी। वारदात के करीब एक सप्ताह पहले मृतक अमित और इसी के गांव के विकास उर्फ शूटर का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था जिसमे अमित ने विकास उर्फ शूटर को चोटे मारी थी।







 इसी रंजिश में उपरोक्त ने अमित को लाठी डंडों से चोटे मारी और उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। गंभीर चोटे लगने की वजह से अमित की इलाज के दौरान MAMC अग्रोहा में मृत्यु हो गई। आरोपी अशोक , अमित को चोटे मारने की वारदात में शामिल था। आरोपी को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अभियोग में आगामी जांच जारी है। बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा । उल्लेखनीय है कि मृतक के भाई गांव सीसवाल निवासी प्रमोद की शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |