स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

गाड़ी लूटने के मामले में हिसार पुलिस ने यूपी में बडी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

 Hisar ki taaja khabar : Hisar police took major action in case of car robbery in UP, one arrested

हिसार के साउथ बाईपास पर पिस्तौल के बल पर लूटी थी गाड़ी 

 


तहलका न्यूज, हिसार, सुनील कोहाड़। 

      हिसार सदर थाना पुलिस ने साउथ बायपास हिसार से पिस्तौल के बाल पर गाड़ी लूटने के मामले में एक ओर आरोपी अलीगढ़ उत्तरप्रदेश निवासी अरुण शर्मा को थाना सदर हिसार में आईपीसी की धारा 392/506/120B/420 व आर्म्स एक्ट के तहत अंकित अभियोग संख्या 598 दिनाक 11.06.2023 में गिरफ्तार किया गया है। 





     एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि शांत विहार कॉलोनी निवासी दयानंद ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों द्वारा साउथ बायपास हिसार से पिस्तौल के बल पर उसकी गाड़ी लूटने के बारे में शिकायत दी थी। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया कि वह 11 जून 2023 को अपनी बेटी को गाड़ी चलाना शिखाने के लिए साउथ बायपास पर गया था। तभी जन्नत होटल के पास नहर पुल से थोड़ा पहले मोटरसाइकिल सवार तीन युवक आए। 




उन्होंने मोटरसाइकिल उसकी गाड़ी के सामने मोटरसाइकिल लगा दी । दो युवकों में इसकी गाड़ी के पास आकर पिस्तौल दिखा पैसे मांगे और उसे गाड़ी से नीचे उतार उसकी गाड़ी लेकर चले गए। दी गई शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर एक आरोपी चंद्रमोहन उर्फ पोनी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की थी।





 आरोपी अलीगढ़ उत्तरप्रदेश निवासी अरुण ने चंद्रमोहन उर्फ पोनी व एक तीसरे युवक के साथ मिलकर साउथ बायपास से पिस्तौल के बाल पर गाड़ी लूटी और उसे भादरा लेकर गए । वहा इन्होंने गाड़ी लावारिस हालत ने छोड़ दी। गाड़ी को पुलिस ने भादरा से बरामद किया। आरोपी को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी हैं।




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |