हिसार जिले में ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से बिहारी मजदूर की मौत, खेत में साथियों का खाना लेकर जा रहा था मृतक
Hisar ki taaja khabar : Bihari laborer died due to coming under tractor trolley in Hisar district, the deceased was carrying food of colleagues in the field
तहलका न्यूज, हिसार : सुनील कोहाड़।
हिसार जिले के गांव में एक बिहारी मजदूर की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से दर्दनाक मौत होने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। फिलहाल ट्रैक्टर चालक पुलिस की तरफ से बाहर बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार से मजदूरों की टोली धान रोपाई करने के लिए हिसार जिले के नजदीकी गांव सातरोड़ कलां गांव में आए हुए थे। बिहारी मजदूर बृजकिशोर राय अपने साथियों का खाना लेकर दोपहर को खेतों में जा रहा था जहां पर उसके साथ के मजदूर धान की रोपाई का काम कर रहे थे।
जब बृजकिशोर राय अपने साथियों का खाना लेकर खेत में जा रहा था तो रास्ते में वो ट्रेक्टर ट्राली की चपेट में आ गया और ट्रैक्टर ट्राली के पहिए उसके ऊपर से गुजर गए जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना उसके साथियों को दी तो वह उसको लेकर हिसार के नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
मृतक के परिवार के सदस्य अवध किशोर ने बताया कि बृजकिशोर राय के साथ कई लोग सातरोड कलां धान की रोपाई के लिए आए थे। गुरुवार को बृजकिशोर राय अपने कमरे में पर था और बाकी साथ धान लगाने चले गए। बृजकिशोर जब साथियों के लिए खाना लेकर जा रहा था तो इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।




कोई टिप्पणी नहीं
Thanks