भिवानी जिले के नजदीकी गांव में दिनदहाड़े महिला की हत्या
Bhiwani ki taaja khabar : Woman murdered in broad daylight in nearby village of Bhiwani district
तहलका न्यूज भिवानी ।
भिवानी जिले के तिगड़ाना गांव में 4 बच्चों की मां की गला काटकर निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव तिगड़ाना में किरणपाल नामक व्यक्ति की 35 वर्षीय पत्नी की उसके ही घर में चाकुओं से गला काट कर निमर्म हत्या कर दी गई। सूचना पाकर एसपी, डीएसपी, एसएचओ, एफएसएल व साइबर टीम मौके पर पहुंची तथा जाँच में जुटी गई। बता दें कि मृतका की दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है और एक बेटा व एक बेटी अविवाहित हैं।
मृतका के पति किरणपाल ने बताया कि वो सुबह अपने काम पर भिवानी गया था । उसके पास उसके पिताजी का फोन आया। जब वो घर पहुंचा तो मैन गेट की अंदर से कुंडी बंद थी। जैसे-तैसे अंदर जाकर देखा तो उसकी पत्नी दीपक खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। किरणपाल ने बताया कि उनके घर उसकी मौसी के लड़के 24 वर्षीय छोटू का आना जाना था। जो उसी के गांव का है। अब उसे आने के लिए मना किया था । वीरवार सुबह आया तो उसके चाचा को फोन कर बताया और उसके बाद ये घटना हो गई।
सदर थाना एसएचओ इंस्पेक्टर रमेश चन्द्र ने बताया कि किरणपाल की शिकायत पर यहां आकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि किरणपाल की पत्नी दीपक का तेजधार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतारा गया है। उन्होंने कहा कि पति की शिकायत पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks