अज्ञात वाहन की चपेट में आई हिसार कॉलेज की छात्रा, पांव में आया फैक्चर
Hisar ki taaja khabar: Hisar College student got hit by unknown vehicle, fractured her leg
तहलका न्यूज, हिसार सुनील कोहाड़।
हिसार बाईपास कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा को राजवीरों ने हिसार के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।
गंभीर रूप से घायल छात्र की मां निर्मला ने बताया कि उसकी बेटी 18 वर्षीय गरिमा ने इस वर्ष 12वीं पास की थी और आगे की पढ़ाई करने के लिए उसने हिसार पुलिस लाइन के पास स्थित महिला गवर्नमेंट कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था। वह हर रोज अपने घर से साइकिल पर सवार होकर कॉलेज जाती थी। निर्मला ने बताया कि गुरुवार की सुबह भी उसकी बेटी गरिमा साइकिल पर सवार होकर कॉलेज के लिए गई थी। दोपहर को सूचना मिलेगी उसकी बेटी का एक्सीडेंट हो गया है और वह हिसार के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती है।
सूचना मिलते ही वह अपने परिजनों के साथ अस्पताल पहुंची और देखा तो पता चला कि गरीब मां की टांग में फैक्चर आया हुआ है और उसके शरीर पर अन्य जगहों पर भी चोटें आई हैं।
निर्मला के अनुसार उसकी बेटी गरिमा इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई है जिसके कारण उसको खून भी चढ़ाया गया है। उसके दो बेटियां और एक बेटा है और उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने बच्चों का पालन पोषण पशुपालन के जरिए कर रही है ताकि वह अपने बच्चों को अच्छी परवरिश और अच्छी शिक्षा दे सके।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks