स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले के गांव में रैंप बनाने को लेकर दो परिवारों में मारपीट

Hisar ki taaja khabar : Fighting between two families for making ramp in village of Hisar district



तहलका न्यूज, हिसार, सुनील कोहाड़।


हिसार के आदमपुर मंडी क्षेत्र के गांव ढाणी मोहब्बतपुर में घर के आगे रैंप बनाने को लेकर दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। एक गुट के लोगों ने रैंप बना रहे व्यक्ति के घर पर हमला कर दिया और शेटिंग का सामान भी तोड़ दिया। पत्थरबाजी में मुकेश व उसके पिता मंद्रूप घायल हो गए। 





पुलिस ने हमला करने के आरोप में 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मुकेश के परिवार ने कुछ लोगों को घर के आगे रैंप बनाने के लिए शेटिंग तैयार करने में लगा हुआ था । इसी दौरान एक महिला अपने साथ कुछ अन्य लोगों को लेकर आई और मुझे काम करने से रोका। इसके बाद लोगों शेटिंग का सामान उखाड़ना शुरू कर दिया। 






लोगों ने एक दूसरे पर पत्थर और ईंट बरसानी शुरू कर दी, हालांकि एक व्यक्ति ने उन्हें हाथ जोड़कर ऐसा न करने से रोका लेकिन दूसरे पक्ष के लोग नहीं माने। दोनों पक्षों के बीच मारपीट में ईंट-पत्थर चलाते रहे। गांव के कुछ लोगों ने बीच- बचाव किया। मुकेश की शिकायत पर दूसरे पक्ष के 24 लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |