हांसी में कार की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत, पति की कटी टांग
hansi ki khabar : Pregnant woman dies after being hit by car in Hansi, husband leg amputated
तहलका न्यूज, हांसी : सुनील कोहाड़।
हांसी के नजदीकी गांव से एक युवक अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए हॉस्पिटल गया था कि जब वह वापस अपने गांव आ रहे थे तो कर की चपेट में आ गए जिसके कारण पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों द्वारा दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया जहां पर उपचार के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति टांग काटनी पड़ी।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव जमावड़ी निवासी रवि की पत्नी ममता 9 महीने की गर्भवती थी और रवि बाइक पर अपनी पत्नी को बैठा कर अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए हॉस्पिटल गया था। जहां पर डॉक्टरों ने ममता के शरीर में खून की कमी बताई और खून चढ़ाया गया। जब देर रात अस्पताल से छुट्टी मिली तो वह अपने घर के लिए बाइक पर सवार होकर रवाना हुए। जैसे ही वह अस्पताल से निकले तो कर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे ममता उछाल कर दूर सड़क पर जा गिरी। जबकि कर रवि के पांव को कुचलते हुए निकल गई। आसपास के लोगों ने दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया।
हिसार के सरकारी हॉस्पिटल में ममता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन उसके परिजन उसे हिसार के निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे में अरबी का पांव भी बुरी तरह से कुचला गया जिसके कारण डाक्टरों को उसकी टांग काटनी पड़ी। मृतक अपने पीछे अपने पति और एक छोटे बेटे को छोड़कर गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks