विधायक विनोद भयाना ने 61 लाख रुपए लागत की पांच विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
Hansi ki khabar : MLA Vinod Bhayana inaugurated and laid the foundation stone of five development projects costing Rs 61 lakh
ऑटो मार्केट में ग्रीन बेल्ट का निर्माण कार्य शुरू, 20 लाख होंगे खर्च, 6 माह में काम होगा पूरा
देपल गांव में 19 लाख रुपए लागत की नवनिर्मित गली का किया उद्घाटन
तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़ : विधायक विनोद भयाना की ओर से नारियल तोड़कर विकास कार्यों की शुरुआत व उद्घाटन करने का सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने शुक्रवार को हल्के में 61 लाख रुपए लागत की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया और इसके तुरंत बाद नारियल तोड़कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी , शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के अनेक मौजिज व्यक्ति मौजूद रहे।
विधायक ने विकास कार्यों पर निर्माण कार्य शुरू करवाने के पश्चात लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि शहर में आज तीन गलियों के का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया गया है। इनमें वार्ड नंबर 12 में छोटू नंदा के मकान से रामनिवास के मकान तक कर्मवीर वाली गली, पंजाबी धर्मशाला से गुर्जर चौक तक की गली तथा पुरानी ऑटो मार्केट में 20 लाख की लागत से बनने वाले ग्रीन बेल्ट के निर्माण कार्य को शुरू करवाया गया है। उन्होंने कहा कि इन तीनों विकास कार्यों पर 37 लाख रुपए की धनराशि खर्च होगी। इन तीनों विकास कार्यों का निर्माण 6 माह के अंदर पूरा हो जाएगा।
विधायक ने आगे बताया कि ढाणी देव्पल गांव में भी 19 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित एक गली का उद्घाटन किया गया है। तथा विधायक आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चौपाल निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की राशि उपलब्ध करवाई गई है। अब जल्द ही चौपाल का निर्माण कार्य किया शुरू करवाया जाएगा। इस अवसर पर नगर परिषद के एमई जयवीर सिंह, सचिन जेई, शंटी भुझेजा, दीपक मुंजाल, महेश बंगा, वीरभान मल्होत्रा, मुकेश टूटेजा मौके पर मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें :जींद जिले में पत्नी को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे दस लाख, मामला दर्ज
लूटेरी दुल्हन : शादी के छः महीने बाद लाखों रुपए व जेवरात सहित फरार | Ab Tak News
भारत की 'पहली महिला' जिसे अंग्रेजों ने दी थी फांसी, जानिए क्यों कर दी थी कलेक्टर की हत्या
Raksha Bandhan 2023 : रक्षाबंधन को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक, घटी चाइनीज राखियों की मांग
Haryana Weather Update : हरियाणा में गर्मी से लोग बेहाल, इस दिन से होगी बारिश, जानें ताजा अपडेट




कोई टिप्पणी नहीं
Thanks