स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

लूटेरी दुल्हन, शादी के छः महीने बाद लाखों रुपए व जेवरात सहित फुर्र

 Robber bride, after six months of marriage, absconded with lakhs of rupees and jewelry



तहलका न्यूज रेवाड़ी।


रेवाड़ी शहर की एक कॉलोनी के युग की शादी फरवरी में हुई थी और शादी के 6 महीने बाद नई नवेली दुल्हन अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी और आरोप लगाया कि उसकी पत्नी घर से ₹900000 से ज्यादा तेजपुर करीब ₹300000 कैश और करीब तीन लाख रुपए के जेवरात लेकर कहीं भाग गई है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






रेवाड़ी शहर के शांति नगर स्थित नसिया जी रोड निवासी गजराज ने सिटी पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसकी शादी 26 फरवरी 2023 को शीतल उर्फ दिव्या के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई है। शादी के बाद उनका वैवाहिक जीवन में सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। गजराज ने पुलिस को शिकायत में बताया कि हर रोज की तरह 16 अगस्त को भी वह दुकान पर चला गया और उसकी बहन को किसी काम बाहर जाना पड़ गया। घर पर उसकी अंधी मां और उसकी पत्नी शीतल ही रह गए। 






जब वो घर पर आया तो उसकी पत्नी शीतल घर पर नहीं मिली। जब उसने शीतल के बारे में अपनी मां से पूछा तो उसने बताया कि उसे भी कुछ बता कर नहीं गई है और वह सुबह से ही उसका इंतजार कर रही है बार-बार आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा। गजराज ने अपने स्तर पर शीतल की काफी तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जब उसने घर में रखे कैश को संभाला तो अलमारी में रखे 9 लाख 30 हजार रुपए और करीब तीन लाख रुपए की ज्वेलरी भी गायब मिली। गजराज ने इसकी शिकायत पुलिस को दी तो पुलिस ने गजराज की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीतल फरीदाबाद जिले की रहने वाली बताई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |