स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद के नजदीकी गांव के सरपंच प्रतिनिधि से मांगी 5 लाख रुपये की फिरौती

Jind ki taaja khabar : Ransom of Rs 5 lakh sought from Sarpanch representative of village near Jind

गांव में तालाब की बोली होने के बाद आने लगे धमकी भरे फोन 



तहलका न्यूज जींद। 


जींद जिले के गांव श्रीरागखेड़ा के सरपंच प्रतिनिधि को व्हाट्सएप पर कॉल कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला संज्ञान में आया है। इस नंबर से कॉल आई है वो विदेशी है। सरपंच प्रतिनिधि द्वारा मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। सदर थाना पुलिस ने सरपंच प्रतिनिधि की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ फिरौती मांगने, धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 





श्रीरागखेड़ा गांव के सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी गांव की सरपंच है। 30 जून को गांव में बीडीपीओ की देखरेख में तालाब में मछली पालन को लेकर बोली करवाई गई थी। इसके बाद से उसके व्हाट्सएप पर बार-बार वॉयस कॉल कर जान से मारने की धमकी मिल रही है।





 बाकायदा कॉल करने वाला उससे पांच लाख रुपये की फिरौती देने की डिमांड कर रहा है। जींद सदर थाना पुलिस ने सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र द्वारा उपलब्ध कराए गए नंबर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ फिरौती मांगने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





 सदर थाना प्रभारी संजय ने बताया कि सरपंच प्रतिनिधि की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |