स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार पुलिस का चला डंडा, सर्च अभियान के दौरान 46 वांछित गिरफ्तार

 Hisar ki taaja khabar : Hisar police run, 46 wanted arrested during search operation in Hisar police 

हिसार पुलिस ने सर्च अभियान चला 46 वांछित आरोपी किए गिरफ्तार 



तहलका न्यूज, हिसार, सुनील कोहाड़।

     हिसार पुलिस ने विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए आज एक दिन का विशेष अभियान चलाया।  इस अभियान में सम्बंधित थानों व चौकियों से पुलिस टीमों के अलावा सीआईए स्टाफ, स्पेशल स्टाफ और वाहन चोरी निरोधक टीमें शामिल रही। जिन्होंने बुधवार सुबह संपूर्ण जिले में अभियान चला  आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए 46 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार  किया है।





 


      इस अभियान के दौरान हिसार पुलिस के सभी थानों, चौकियों, अपराध यूनिटों से पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिनमे थाना प्रभारी सहित कर्मचारी शामिल हुए। आज सुबह पुलिस टीमों ने एक साथ आरोपियों के ठिकानों तलाशी कर। नियमानुसार कार्रवाई करे हुए उन्हें गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान हिसार पुलिस ने सामान्य लड़ाई झगड़े व जघन्य अपराधो में शामिल रहे  आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 46 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।







 इस अभियान के दौरान थाना एचटीएम में 8, सिविल लाइन में 4,अर्बन एस्टेट में 2, सदर हिसार में 4, आजाद नगर में 3, बरवाला में 4, उकलाना में 2, अग्रोहा में 1, आदमपुर में 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। इसके साथ ही सीआईए हिसार ने 2, नशा निरोधक पुलिस टीम ने 2, बस स्टैंड चौकी पुलिस ने 2, HAU चौकी पुलिस ने 3, अर्बन एस्टेट चौकी पुलिस ने 3 और बालशमंद चौकी पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |