स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार के नजदीकी गांव में चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार

 Hisar ki taaja khabar : Two arrested in the case of theft in village near Hisar

गांव नियाना में हलवाई की दुकान से किया था सामान चोरी 



तहलका न्यूज, हिसार, सुनील कोहाड़। 

      थाना सदर पुलिस ने गांव नियाना स्थित हलवाई की दुकान से सामान चोरी के मामले में दो आरोपियों नियाना निवासी आशीष और गौरव को थाना सदर हिसार में आईपीसी की धारा 457/380 के तहत अंकित अभियोग संख्या 271 दिनाक 27.03.2023 में गिरफ्तार किया गया है। 





    मुख्य सिपाही देवेंद्र सिंह ने बताया कि थाना सदर में खरड़ अलीपुर निवासी दीपक ने गांव नियाना स्थित उसकी हलवाई की दुकान से 20 पेटी कोल्ड ड्रिंक, सिगरेट, रसगुल्ले के पीपे, गैस के सिलिंडर और नकदी चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिस पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने हलवाई की दुकान से सामान चुरा कर एक दुकानदार को बेच दिया है।  आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है अभियोग में आगामी कार्रवाई जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |