स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बरवाला के नजदीकी गांव से अवैध लोडेड पिस्तौल व आदमपुर से हथियार के साथ व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाने के मामले सहित दो गिरफ्तार

Hisar ki taaja khabar : Two arrested including illegal loaded pistol from village near Barwala and posting status on WhatsApp with weapon from Adampur 



तहलका न्यूज, हिसार, सुनील कोहाड़।

       पुलिस चौकी पुराना बस स्टैंड बरवाला पुलिस ने गैबीपुर ओवर ब्रिज के पास से एक युवक को अवैध लोडेड पिस्तौल सहित काबू किया है।

     एएसआई मनमोहन ने बताया पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर गैबीपुर ओवर ब्रिज के पास से एक युवक को काबू किया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम गैबीपुर निवासी साहिल उर्फ बाबा बताया। नियमनुसार तलाशी लेने पर साहिल उर्फ बाबा के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल .32 बोर बरामद हुआ। जिसे खाली करने पर उसमे से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामद अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस को कब्जा पुलिस लेकर साहिल उर्फ बाबा के खिलाफ थाना बरवाला में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

     



*अवैध पिस्तौल सहित फोटो को व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार।*

    थाना आदमपुर पुलिस ने व्हाट्सएप पर अवैध पिस्तौल सहित फोटो को स्टेटस के रूप में प्रयोग करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 

    एएसआई दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर अवैध पिस्तौल  सहित फोटो को व्हाट्सएप पर स्टेटस के रूप में प्रयोग करने पर खैरमपुर निवासी संदीप उर्फ बिल्ला के खिलाफ थाना आदमपुर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |