स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

फिरौती मांगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

 Hisar ki taaja khabar : Accused arrested for demanding ransom

 


तहलका न्यूज, हिसार, सुनील कोहाड़।

        थाना एचटीम पुलिस ने 12 क्वार्टर रोड़ हिसार स्थित सैनी स्टेशनरी और किरयाना स्टोर में पर्ची डाल कर 4 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में एक आरोपी शिव नगर हिसार निवासी सुरेंद्र को थाना एचटीएम में आईपीसी की धारा 386/506 के तहत अंकित अभियोग संख्या 841 दिनाक 08.08.2023 में गिरफ्तार किया गया है। 






    एएसआई अजय कुमार ने बताया कि आरोपी का घर सैनी किरयाना स्टोर के आस पास ही है। आरोपी चिनाई मिस्त्री का काम करता था। अभी इसके पास कोई काम नही था। इसने धोलू  गुर्जर के नाम से एक पर्ची पर 4 लाख रुपए की मांग कर उसे दुकान के अंदर डाल दिया। आरोपी का कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि 12 क्वार्टर रोड हिसार निवासी संदीप ने थाना एचटीएम में शिकायत दी थी कि  12 क्वार्टर रोड गली नंबर 10 में मेरे भाई मुकेश की दुकान है। जब दुकान का स्टर खोला तो हमे एक पर्ची मिली, जिस पर हमारे पिता जी का नाम लिख था और धोलू गुर्जर के नाम से 4 लाख रुपए की मांग की गई और न देने की सूरत में जान से मारने की धमकी दी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |