स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी में पलटी बस, कई सवारियां घायल, पशु आने से बिगड़ा बस का संतुलन

 Hansi ki khabar : bus overturned in Hansi, many passengers were injured, balance of the bus deteriorated due to the arrival of animals

नेशनल हाईवे 9 पर सिसाय ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा 



तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़।

दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर सुबह करीब पांच बजे एक बस के सामने असहाय पशु आने से बस का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बस के पलटते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया।





दिल्ली से राजस्थान के अनुपगढ़ जा रही थी बस

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से एक वोल्वो बस राजस्थान के अनूपगढ़ के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस हांसी बाईपास पर गांव सैनीपुरा के पास पहुंची तो बस के सामने अचानक असहाय पशु आ गया। करण बस चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे गुंडों में पलट गई। 









हादसे के वक्त अधीकांश सवारियां नींद में थी 

बस स्लीपर कोच थी और लंबे रुट पर चलती है। लंबे रुट की सवारियां आराम करने के लिए लेट जाती हैं। जिस समय हादसा हुआ उस समय अधिकांश सवारियां नींद में थी और लेटी हुई थी। हादसा होते ही बस में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में पहुंचाया। बस में सवार पांच यात्रियों को गंभीर चोटे बताई जा रहे हैं जिनके हाथ पांव वह अन्य शरीर के हिस्सों में चोटें लगी हुई है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हिसार पर कर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |