स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

आजादी के रंग में रंगी हांसी, छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

 independence day celebration in Hansi 

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांसद बृजेंद्र सिंह ने किया ध्वजारोहण


शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर अमर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्घांजलि 



शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने रंगारंग देशभक्ति भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत 

तहलका न्यूज हांसी, 15 अगस्त। सुनील कोहाड़

 शहीद स्टेडियम में आयोजित 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि सांसद बृजेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी ली तथा मार्च पास्ट करने वाली टुकडिय़ों का निरीक्षण किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने लाल सडक़ स्थित शहीद स्मारक पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले तथा आजादी के पश्चात राष्ट की एकता एवं अंखडता को बनाए रखने के लिए अपनी शहादत देने वाले वीर सैनिको को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्घांजलि दी और बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।








सांसद बृजेंद्र सिंह ने समारोह में उपमंडल वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए  कहा कि आज पूरा भारतवर्ष 77 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम से मना रहा है। मुझे भी यहां ध्वजारोहण करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को आजाद करवाने के लिए असंख्य वीर अमर शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी शहादत की बदौलत ही आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हम समस्त भारतवासी आजादी के दीवानों के हमेशा ऋणी रहेंगे। बलिदानीयों की देशभक्ति से युवा पीढ़ी प्रेरणा हासिल करें इसके लिए अंबाला छावनी में शहीद स्मारक बनाया जा रहा है। 





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर मेरी माटी- मेरा देश अभियान शुरू किया है। इस अभियान में देश के हर गांव व शहर की मिट्टी इकट्ठी की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत वीरों के नाम पूरे देश में गांवों के गौरव पट्ट पर अंकित किए जा रहे हैं। इस वर्ष को अंतोदय आरोग्य वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है । गरीबों के मुफ्त इलाज के लिए लगभग 85 लाख पात्र लोगों के आयुष्मान भारत चिरायु कार्ड घर बैठे ही बनाए जा चुके हैं। निरोगी हरियाणा योजना में 25 लाख गरीबों के स्वास्थ्य की जांच की गई है। हर घर नल से जल कार्यक्रम में 13 लाख घरों में स्वच्छ पेयजल पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अंतोदय मेले लगाकर 50 हजार  से अधिक गरीब परिवारों को स्वरोजगार के लिए ऋण प्रदान किए गए हैं। 





 


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 36हजार मकान बनाए गए हैं। जबकि 16 हजार मकान निर्माणाधीन है ।इस योजना को लागू करने का एकमात्र उद्देश्य गरीब परिवारों के सिर पर छत उपलब्ध करवाना है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन का दायरा बढ़ाते हुए अब 40 साल से अधिक आयु के विधुर और 45 साल से अधिक आयु के अविवाहितों को भी 2750 रुपए मासिक पेंशन उपलब्ध करवाई जाएगी। नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में हर 20 किलोमीटर के दायरे में एक महाविद्यालय स्थापित किया गया है प्रदेश में 76 नए महाविद्यालय खोले गए हैं। जिनमें से आधे से अधिक महिला महाविद्यालय हैं। इस अवसर पर सांसद बृजेंद्र सिंह, एसपी मकसूद अहमद, तथा एसडीएम मोहित महाराणा ने शहीद स्टेडियम में पौधरोपण किया।






विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां:

 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वालों में एसकेपीपीएस स्कूल के विद्यार्थियों ने मर्द सुरमा वीर कमेरी रागनियां का गाना, एसडी मॉडर्न हांसी के विद्यार्थियों ने मैं हूं हरियाणा की छोरी, बाबा बंदा बहादुर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी ने भारत मां की लाज न बिकने देंगे, आरपीएस पब्लिक स्कूल हरियाणा एक हरियाणवी एक, गुरुकुल कन्या घिराय, एसडी कन्या के विद्यार्थियों ने तलवारों पर सिर वार दिए अंगारों पर जिस्म की शानदार प्रस्तुतियां पेश कर दर्शकों का मन मोहा।



.




स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित:

 स्वतंत्रता सेनानियों की युद्ध वीरांगनाओं श्रीमती कृष्णा देवी पत्नी श्री अमरनाथ ,श्रीमती रोशनी देवी पत्नी श्री भगवान सिंह ,श्रीमती सावित्री देवी पत्नी श्री गोपाल, श्रीमती फूली देवी पत्नी श्री दल्ले राम ,श्रीमती बर्मा देवी पत्नी श्री चंद की रामकथा श्रीमती फूलवती पत्नी श्री चंदन सिंह को मुख्य अतिथि सांसद बृजेंद्र सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।





ये अधिकारी ,कर्मचारी व समाजसेवी हुए सम्मानित:

     पुलिस विभाग से पीएसआई कविता, सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार, मुंशी कुलदीप, ईएचसी हनुमान,सिपाही  कुलदीप , प्रवीण, सुनील कुमार, रेणुका, एसडीएम कार्यालय की स्टेनो संतोष कुमारी, एसडीएम के गनमैन दिनेश कुमार, जूनियर प्रोग्रामर गुरप्रीत सिंह, राजेश सेवादार, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अनिल नरवाल, तहसीलदार कार्यालय के कानूनगो गुरुदेव ,पटवारी सतपाल, रूपचंद, पटवारी विशाल, सुखवीर नंबरदार, हंसराज नंबरदार, शिक्षा विभाग से एबीआरसी सुनील कुमार, अक्षय मदान ,नवीन कुमार, सरोज कांदल, सतीश कुमार प्रिंसिपल, विजेंद्र संस्कृत टीचर, मिस साक्षी कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार पाली, महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सुदेश राणा, रेखा सुपरवाइजर, सहायक सुरेश कुमार, वन विभाग से दरोगा सुरेंद्र सिहाग, पवन वनरक्षक, सुमेर माली, नगर परिषद हांसी कार्यालय से सफाई निरीक्षक संजय कुमार, लेखाकार संदीप कुमार, सोनू ,रणधीर माली, गृह रक्षा विभाग के स्वयंसेवक सोमनाथ, प्रवीण कुमार, जगदीश कुमार ,मनदीप कुमार, सोशल वर्कर पुनीत मदान, आशीष कुंडू, दिनेश कुमार को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। 


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद, न्यायाधीश ज्योति, एसडीएम मोहित महराणा, डीएसपी धीरज कुमार, तहसीलदार नवजीत कौर बराड़, बीडीपीओ करतार सिंह, नगर परिषद के अध्यक्ष प्रवीण ऐलाबादी, जजपा नेता राहुल मक्कड़, खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र इलाहाबादी, धर्मवीर रतेरिया, अशोक कनौजिया, अशोक ढालिया, अजय भारद्वाज, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजाराम, वन विभाग के रमेश रमेश कुमार ,प्लाटून कमांडर दीपक एएसआई, महिला प्लाटून कमांडर कविता पीएसआई, होमगार्ड प्लाटून कमांडर प्रवीण कुमार, मंच संचालक राजीव कौशिक ,सुरेंद्र पीटीआई, दिनेश पीटीआई, जोगिंदर पीटीआई,श्री दत्त पीटीआई ,ओमबीर पीटीआई, अंजू कुमारी पीटीआई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |