नारनौंद में उपमंडल स्तर पर धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, स्कूली छात्रों ने पेश की रंगारंग प्रस्तुति
independence program in narnaund :
मार्च पास्ट करने वाली टुकडिय़ों का किया निरीक्षण, भव्य परेड़ की ली सलामी
स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों व उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित
शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने रंगारंग देशभक्ति भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत
तहलका न्यूज नारनौंद, 15 अगस्त। सुनील कोहाड़।
उपमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि विधायक रामकुमार गौतम ने ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी ली तथा मार्च पास्ट करने वाली टुकडिय़ों का निरीक्षण किया।
विधायक रामकुमार गौतम ने समारोह में उपमंडल वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पूरा भारतवर्ष 77 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम से मना रहा है। मुझे भी यहां ध्वजारोहण करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को आजाद करवाने के लिए असंख्य वीर अमर शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी शहादत की बदौलत ही आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हम समस्त भारतवासी आजादी के दीवानों के हमेशा ऋणी रहेंगे।
बलिदानीयों की देशभक्ति से युवा पीढ़ी प्रेरणा हासिल करें इसके लिए अंबाला छावनी में शहीद स्मारक बनाया जा रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर मेरी माटी- मेरा देश अभियान शुरू किया है। इस अभियान में देश के हर गांव व शहर की मिट्टी इकट्ठी की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत वीरों के नाम पूरे देश में गांवों के गौरव पट्ट पर अंकित किए जा रहे हैं। इस वर्ष को अंतोदय आरोग्य वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है ।गरीबों के मुफ्त इलाज के लिए लगभग 85 लाख पात्र लोगों के आयुष्मान भारत चिरायु कार्ड घर बैठे ही बनाए जा चुके हैं। निरोगी हरियाणा योजना में 25 लाख गरीबों के स्वास्थ्य की जांच की गई है। हर घर नल से जल कार्यक्रम में 13 लाख घरों में स्वच्छ पेयजल पहुंचाया गया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अंतोदय मेले लगाकर 50 हजार से अधिक गरीब परिवारों को स्वरोजगार के लिए ऋण प्रदान किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 36हजार मकान बनाए गए हैं। जबकि 16 हजार मकान निर्माणाधीन है । इस योजना को लागू करने का एकमात्र उद्देश्य गरीब परिवारों के सिर पर छत उपलब्ध करवाना है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन का दायरा बढ़ाते हुए अब 40 साल से अधिक आयु के विधुर और 45 साल से अधिक आयु के अविवाहितों को भी 2750 रुपए मासिक पेंशन उपलब्ध करवाई जाएगी। नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में हर 20 किलोमीटर के दायरे में एक महाविद्यालय स्थापित किया गया है प्रदेश में 76 नए महाविद्यालय खोले गए हैं। जिनमें से आधे से अधिक महिला महाविद्यालय है।
इन स्कूलों के विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुतियां:
स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिसमें होली फील्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौद के विद्यार्थियों ने पांव में पायल माथे पर बिंदिया, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौंद के विद्यार्थियों ने हवाओं में वो आग है, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल माजरा के विद्यार्थियों ने लक्ष्मीबाई मिक्स गीत, उपासना सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौंद के विद्यार्थियों ने पुलवामा शहिद मिक्स गीत, सृष्टि सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोठ के विद्यार्थी ने छोरी में हरियाणा की, एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल माढ़ा के विद्यार्थियों ने विजय भव तिरंगा हमारा, बास ब्लॉक टीम काली घटा छाई, टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौंद के विद्यार्थियों ने छोरी होने पर थाली बाजेगी, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोठ के विद्यार्थियों ने लोक परंपरा एक विरासत, गवर्नमेंट मिडिल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौंद के विद्यार्थियों में छैल छबीली नार, गवर्नमेंट कॉलेज उगालन के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति पर गीत, विकास कुमार ने योगा की शानदार प्रस्तुतियां पेश कर दर्शकों का मन मोहा।
किस विभाग के कितने कर्मचारी हुए सम्मानित:
तहसील कार्यालय नारनौद, बास और खेड़ी जालब से 7 कर्मचारी, खंड विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय नारनौंद तथा हांसी खंड द्वितीय से 5 कर्मचारी, 47 बीएलओ, महिला एवं बाल विकास विभाग से 4 कर्मचारी, खाद आपूर्ति के 2, स्वास्थ्य विभाग के 7 कर्मचारी, नगर पालिका कार्यालय के 9 कर्मचारी, , मार्केट कमेटी कार्यालय से 2, गुप्तचर विभाग के 2, जन स्वास्थ्य के 2, लोक निर्माण विभाग के 4, शिक्षा विभाग के 16, पुलिस विभाग के 7, एसडीएम कार्यालय से एक कर्मचारी को सम्मानित किया गया। योगा के क्षेत्र में विकास कुमार तथा सुरेश कुमार को सम्मानित किया गया।
समाजसेवियों व स्वतंत्रता सेनानियों की परिजनों को किया सम्मानित :
समारोह में स्वतंत्रता सेनानी अमी लाल की धर्मपत्नी रुकमणी देवी, जोगराज की धर्मपत्नी सुनहरी देवी तथा हरि सिंह हरि सिंह की धर्मपत्नी धर्मपाल कौर को सम्मानित किया गया। समाजसेवियों मे श्री दौलतराम नागपाल राखी खास, सुभाष शास्त्री नारनौंद लेखन व समाजसेवी, अर्जुन सिंह लोहारी राघों, दिनेश शयोरण राखी शाहपुर, रमेश श्योराण ,युद्धवीर सरपंच खेड़ी ,अशोक ढांडा मिर्चपुर, कुलदीप नंबरदार मिलकपुर, हवा सिंह नंबरदार राजपुरा ,जसवीर नंबरदार राजथल ,श्री विजयपाल नंबरदार खरबला, श्री रूप सिंह नंबरदार पुट्ठी ,श्री जसवंत सिंह सरपंच मोठ तथा प्रेस क्लब नारनौंद से सज्जन सैनी तथा दीपक को सम्मानित किया गया।
मेधावी विद्यार्थी भी हुए सम्मानित: उप मंडल के दसवीं तथा बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं में शानदार परिणाम प्राप्त करने वाले क्षेत्र के जो 28 छात्र व छात्राओं को सम्मानित किया गया इसके अलावा जिला स्तरीय ऊर्जा संरक्षण प्रतियोगिता में उच्च स्थान प्राप्त करने वाली 5 प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। नीट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 125 वां हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाली बडाला गांव की बेटी श्रुति चौधरी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नारनौंद के एसडीएम विकास यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।















कोई टिप्पणी नहीं
Thanks