स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

DHBVN started 24-hour power supply : स्वतंत्रता दिवस पर डीएचबीवीएन द्वारा क्षेत्र के 19 गांवों में म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत 24 घंटे बिजली आपूर्ति की शुरुआत की : अमित खत्री

On Independence Day, DHBVN started 24-hour power supply in 19 villages of the region under Mhara Gaon-Jagmag Gaon scheme: Amit Khatri

निगम द्वारा क्षेत्र के कुल 3665 गांवों में से 2453 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति

निगम को देश में प्रथम स्थान पर पहुंचाने के लिए लिया संकल्प, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को किया सम्मानित



तहलका न्यूज हिसार, 15 अगस्त। सुनील कोहाड़।
  दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा मंगलवार को 76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के 19 गांवों में म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत 24 घंटे बिजली आपूर्ति की शुरुआत की है। निगम को देश में प्रथम स्थान पर पहुंचाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को संकल्प भी दिया गया।
यह जानकारी विद्युत नगर प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि निगम के प्रबंध निदेशक अमित खत्री ने ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित जन को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अपने क्षेत्र के कुल 3665 गांवों में से 2453 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति कर दी है। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को विद्युत मंत्रालय भारत सरकार ने पल्स ग्रुप में रखा है। निगम पिछले सात वर्षों से लगातार लाभ कमा रहा है। इस वर्ष निगम ने 127 करोड़ रुपये का लाभ कमाया। अब निगम क्षेत्र में लाइन लॉसिज लगभग 11 प्रतिशत से घटकर इस वर्ष 9.17 प्रतिशत के स्तर पर रह गए हैं। समारोह में विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।









समारोह में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारी/कर्मचारी सम्मानित :
प्रबंध निदेशक ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 50 कर्मठ अधिकारियों व कर्मचारियों को कर्तव्य परायणता और निष्ठा से उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों में ऑप्रेशन सर्कल फरीदाबाद से सहायक फोरमैन राकेश तलवार, फोरमैन रामबीर सहायक, कनिष्ठ अभियंता मुकेश व वीरपाल, ऑप्रेशन सर्कल गुरूग्राम-प्रथम से कनिष्ठ अभियंता अंशुल व नसीब दांगी,




 हिसार एमएंडपी सर्कल से सहायक फोरमैन जितेन्द्र कुमार, लाइनमैन संदीप, राहुल व राम निवास, रेवाड़ी ऑप्रेशन सर्कल से सब-स्टेशन सहायक परमजीत, सहायक फोरमैन सुदर्शन कुमार, लाइनमैन प्रमोद कुमार, पलवल ऑप्रेशन सर्कल से सब-स्टेशन सहायक देवी चरण, सहायक फोरमैन रमेश चंद, फोरमैन सिराजुद्दीन सहायक, सिरसा ऑप्रेशन सर्कल से उप-अधीक्षक देवी प्रसाद शर्मा, कनिष्ठ अभियंता विनोद कुमार, एलडीसी मनीष, भिवानी ऑप्रेशन सर्कल से लाइनमैन संदीप व प्रदीप, गुरूग्राम-द्वितीय ऑप्रेशन सर्कल से वशिष्ठ कनिष्ठ अभियंता विकास, कनिष्ठ अभियंता-प्रथम तकदीर दलाल, फतेहाबाद ऑप्रेशन सर्कल से सहायक लाइनमैन बहादुर सिंह, कनिष्ठ अभियंता धर्मवीर, हिसार ऑप्रेशन सर्कल से सहायक लाइनमैन बहादुर सिंह, लाइनमैन ओमप्रकाश व दीपक दुआ, मुख्य लेखापरीक्षक कार्यालय से अनुभाग अधिकारी विजेन्द्र कुमार, एलडीसी विक्की गांधी, नारनौल ऑप्रेशन सर्कल से सहायक राजेश कुमार, सहायक फोरमैन फूल सिंह, जींद ऑप्रेशन सर्कल से लाइनमैन रोहताश, सहायक फोरमैन संदीप कुमार, एलडीसी अंजू बाला, करनाल पुलिस अधीक्षक एचएसईबी कार्यालय से ईएचसी संदीप कुमार, एएसआई पोप सिंह, एएसआई जुबैर, एएसआई राजेश कुमार, एसआई महाबीर, एचएपी अधीक्षक अभियंता/सतर्कता/एचपीयू, पंचकूला कार्यालय से कनिष्ठ अभियंता-प्रथम पवन कुमार, राजबीर सिंह, उपमंडल अधिकारी शिप्रा गौतम, एई ललित मोहन, भिवानी ऑप्रेशन सर्कल से उपमंडल अधिकारी नारायण प्रकाश, कनिष्ठ अभियंता जयवीर, सहायक लाइनमैन पवन कुमार, सिंचाई विभाग और बिजली थाना रेवाड़ी से हेड कांस्टेबल पंकज व प्रदीप तथा अधीक्षक अभियंता/सिविल कार्यालय से सहायक लाइनमैन त्रिलोक आदि शामिल हैं।


इस अवसर पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के निदेशक नीरज आहूजा, मुख्य अभियंता विनीता सिंह, अतुल पसरीजा, वीके अग्रवाल व रजनीश गर्ग सहित बिजली निगमों के अनेक वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |