दो दिन बाद बोरवेल से निकाला जींद जिले के इंजी. सुरेश का शव, गांव में मातम पसरा
Jind ki taaja khabar : Engineer of Jind district pulled out of borewell after two days. Suresh's dead body, mourning spread in the village
दिल्ली कटरा एक्सप्रेस वे के निर्माण के दौरान 70 फीट गहरे बोरवेल में फंस गया था सुरेश, मिट्टी गिरने से दबा, बुरी तरह गला मिला शव, पुलिस रिपोर्ट न पहुंचने से पोस्टमार्टम में देरी
तहलका न्यूज जींद।
जींद जिले के गांव करसोला गांव निवासी इंजिनियर सुरेश की जालंधर के गांव बहरामपुर में दिल्ली कटरा एक्सप्रेस वे के निर्माण में 70 फीट गहरे बोरवेल में फंसने से मौत हो गई। मृतक के भाई सत्यवान पहलवान ने बताया कि सुरेश घर से पांच दिन पहले गया था। बहरामपुर गांव में पिलर के बारे बनाते समय हादसा हो गया। हादसा शनिवार को सांय सात बजे हुआ। हादसे की सूचना पाकर प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्कयू अभियान चलाया। दिल्ली के इंजिनियरों दो इंजिनियरों को बुलाया गया था
जिनमें से सुरेश नीचे दब गया था और पवन बाहर आ गया था। जब काफी देर बाद भी सुरेश बाहर नही निकला तो इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। सूचना पाकर प्रशासन और परिजन मौके पर पहुंचे। रेस्कयू टीम ने 45 घंटे की कड़ी मश्कत के बाद सुरेश को बाहर निकाला तो चिकित्सकों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरेश की मृत्यु की सूचना मिलने पर करसोला गांव में मातम छा गया।
मृतक का भाई बोला एक्सपर्ट नहीं था किसान
सुरेश के छोटे भाई सत्यवान ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह घटना की सूचना मिली जिसके बाद वे तुरंत जालंधर पहुंच गए। एक्सप्रेस-वे का काम कर रही कंपनी अपनी तरफ से पूरे प्रयास कर रही है। सत्यवान ने बताया कि प्रशासन और एक्सप्रेस-वे का काम कर रही कंपनी के अधिकारी सुरेश को टेक्निकल एक्सपर्ट बता रहे हैं जबकि वह तो गांव में किसानी करता था। वह सिर्फ काम करने जालंधर आया था। उसे मशीनों की रिपेयरिंग या दूसरी कोई टेक्निकल जानकारी नहीं थी ।








कोई टिप्पणी नहीं
Thanks