स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कार की टक्कर से किसान की मौत, कार चालक फरार !



जींद / तहलका न्यूज


जिन पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरवाना क्षेत्र के गांव बेलरखां में खेत से घर आ रहे किसान को कार ने टक्कर मार दी जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वहीं कार चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 








मृतक के परिजनों ने बताया कि करीब 45 वर्षीय राजकुमार खेती-बाड़ी का कार्य करता था और वह अपने गेहूं की फसल में पानी लगाने के लिए खेत में गया हुआ था जब सुबह वह अपने भाई के साथ खेत से पैदल घर आ रहे थे तो रास्ते में पीछे से एक सफेद रंग की कार ने राजकुमार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया वह तुरंत ही उसको उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गढ़ी थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।









Haryana Jind news Farmer dies due to car collision, car driver absconding, road accident News, Jind road accident News, Haryana road accident News, latest news Jind, latest news Narwana, today news Jind, news Narwana, Narwana News Today, breakiing News Today, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |