युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फैंका, पत्थर से चेहरा कुचला |
रेवाड़ी/ तहलका न्यूज
रेवाड़ी जिले के कसोला थाना क्षेत्र में एक युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को हाईवे किनारे फेंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सब को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस चौकी स्थापित करने के लिए आसपास के क्षेत्र में काफी कोशिश कर रही है। हमलावरों को तलाशने के लिए आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी हुई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है।
दिल्ली जयपुर हाईवे पर कसोला थाना क्षेत्र के असाही पुल के पास हाईवे की ग्रीन बेल्ट में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा। पुलिस की शुरुआती जांच में सिर मैं पत्थर मारकर युग की हत्या की गई है। मृतक युवक का चेहरा पत्थर मारकर कुचला गया था। पुलिस ने जब मृतक की तलाशी ली तो उसकी जेब से कोई भी ऐसा सबूत नहीं मिला जिससे शव की शिनाख्त हो सके। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या लूटपाट के इरादे से की गई लग रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए बावल के सरकारी अस्पताल में भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वारदात की जगह पत्थर मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट करने के बाद पत्थर मारकर युवक की हत्या की गई है। युवक की कद काठी देखने से यह लग रहा है कि उसकी आयु 25 वर्ष के आसपास है। सब की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में सूचना भेज दी गई है क्षेत्र में मुनादी करवा दी है।
Haryana news After killing the young man, the dead body was thrown on the roadside, the face was crushed with a stone, Rewari news today, murder news Today, latest news Rewari, Haryana news Today, latest news Rewari, Crime news Today, crime news haryana, crime news Rewari, Delhi Jaipur highway per murder, breaking news Haryana, breaking news Rewari, Rewari Bhaskar news,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks