सर्दी से बचना है तो आजमाएं ये टिप्स !
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने सर्दी से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने की दी सलाह
- रैन बसेरों में व्यापक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
रेवाड़ी / तहलका न्यूज
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जिलावासियों से सर्दी के बचाव के मद्देनजर जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने आमजन को सलाह दी कि जहां तक संभव हो घर के अंदर ही रहें ताकि सर्द हवाओं से बचाव हो सके। सोशल मीडिया सहित प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से मौसम संबंधी जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आमजन से अपने आसपास रहने वाले अकेले व्यक्तियों, विशेषकर वृद्धजनों की देखरेख करें। घर, रहने के कमरे में सर्दी से बचाव के लिए संभावित उपाय जरूर सुनिश्चित करें। इसके लिए गर्म खाद्य एवं पेय पदार्थों का प्रयोग करें तथा गर्म कपड़े पहनकर रखें। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलते समय मफलर व टोपी आदि का इस्तेमाल करें। सरद हवाओं से बचने के लिए सिर को ढक़कर रखें। शरीर को गीला न रहने दें और गीले होने पर कपड़ों को तुरंत बदलें। शरीर को गरम रखने के लिए पौष्टिïक भोजन करें। शरीर का तापमान कम होने अथवा असामान्य संकेत दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लें। उन्होंने कहा कि जो भी इच्छुक व्यक्ति सर्दी से संबंधित वस्त्र व कपड़े इत्यादि दान करना चाहते हैं तो वे नेकी की दीवार नाम से संचालित केंद्र पर दान कर सकते हैं।
रैन बसेरा जरूरतमंद लोगों के लिए सशक्त आश्रय :
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जिले में चल रहे सभी रैन बसेरों में व्यापक सुविधा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि दिन प्रतिदिन सर्दी बढ़ती जा रही है ऐसे में कोई भी बेसहारा व्यक्ति बिना छत के खुले में न सोए और ठंड से बचने के लिए रैन बसेरे का सहारा ले। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने निर्देश दिए है कि जिला में रैन बसेरा की स्थिति बिल्कुल सही रखी जाए और इसमें आने वाले व्यक्तियों को प्रभावी ढंग से आश्रय दिया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी बेघर व्यक्ति खुले में सोने को मजबूर न हो। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से शहर का, विशेषकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अस्पतालों आदि का दौरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि दौरा करने वाले अधिकारी अपने साथ पर्याप्त संख्या में कंबल भी साथ रखें ताकि बाहर खुले में मिलने वाले लोगों को रैन बसेरा में स्थानांतरित करते समय उन्हें कंबल दिए जा सकें। उन्होंने शहर की गैर सरकारी व सामाजिक संस्थाओं से भी आह्वïान किया है कि वे जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद के लिए कंबल आदि वितरित करें और उन्हें सर्दी से बचाने के लिए हर संभव उपाय करें। उन्होंने सामाजिक संगठनों से आह्वïान किया कि सर्दी के मद्देनजर गरीब लोगों के कंबल इत्यादि दान करने के लिए आगे आएं और इस पुण्य के कार्य में प्रशासन का सहयोग करते हुए सहभागी बनें।
If you want to avoid cold then try these tips, thand lagi ho to kya Karen, cold se bachne ke tarike, swasthya ki dekhbhal kaise karen, health tips, healthy health tips,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks