स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दिल्ली हिसार हाईवे पर एक होटल से 50 लाख का डोडा पोस्त सहित एक गिरफ्तार !

 


महम / तहलका न्यूज


स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने महम के पास एक होटल पर छापा मारकर वहां पर खड़ी एक केंटर से भारी मात्रा में डोडा पोस्त सहित एक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बरामद किए गए डोडा पोस्ट की बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। महम पुलिस थाना में आरोपित के खिलाफ के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया है। 






स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम को सूचना मिली की हिसार में लाखों रुपए का डोडा पोस्ट लिजाया जा रहा है और वह गाड़ी इस समय महम के पास एक होटल पर खड़ी हुई है सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। शक के आधार पर जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उनका डी में से 42 कट्टे सफेद चने के छिलकों की चूरी की बोरियों के नीचे दबा कर रखे गए थे। उनको चेक किया तो उनके अंदर से डोडा पोस्ट बरामद हुआ। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपए की गई है। पकड़े गए कैंटर चालक की पहचान हिसार जिले के गांव महाजन खासा निवासी नवनीत के रूप में हुई है।टीम ने आरोपित के खिलाफ महम थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।




गौरतलब है कि हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो कंट्रोल ब्यूरो हिसार यूनिट की टीम के पीएसआई बर्लिन ने शिकायत में बताया था कि वह इस समय दिल्ली हिसार हाईवे पर महम के मुंढाल बाईपास पर महम की सीमा पर स्थित है एक होटल पर कैंटर खड़ा हुआ है और इसमें भारी मात्रा में नशीला पदार्थ भरा हुआ है।  जोकि हिसार में सप्लाई किया जाना है।






Haryana Rohtak news One arrested with doda post worth 50 lakhs from a hotel on Delhi Hisar Highway, latest news, haryana news live, Hisar News Today, Rohtak news today, breaking news Haryana, breaking news Rohtak, latest news Rohtak, today, Meham news today

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |