फिजिकल टेस्ट के लिए आर्मी ने जारी किए एडमिट | Army issued admit cards for physical test
Army issued admit cards for physical test
4 दिसंबर से 17 दिसंबर तक होगा भर्ती रैली का आयोजन- भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और काबिलियत पर निर्भर, युवा दलालों से रहें सावधान : आनंद साकले
Haryana News :
सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक कर्नल आनंद सकले ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए रेवाड़ी सहित महेंद्रगढ़, चरखीदादरी और भिवानी जिले के ऑनलाइन परीक्षा पास अभ्यर्थियों को शारीरिक टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। युवा ज्वाइन इंडियन आर्मी द्भशद्बठ्ठद्बठ्ठस्रद्बड्डठ्ठड्
भर्ती रैली का आयोजन राव तुला राम स्टेडियम, रेवाड़ी में आगामी 4 दिसंबर से 17 दिसंबर तक बीच किया जाएगा। युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए 1600 मीटर या 1.6 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी, कम से कम छह और अधिकतम 10 चिन उप करने होंगे, 9 फीट गड्ढे को पार करना होगा, जिग ज़ैग बैलेंस दिखाना होगा। उन्होंने बताया कि 4 दिसंबर को महेंद्रगढ़ और सतनाली तहसील के युवा सम्मिलित रैली में शामिल होंगे। इसी प्रकार 5 दिसंबर को महेंद्रगढ़ जिले की तहसील नांगल चौधरी, नारनौल और अटेली के युवा, 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़, चरखी दादरी तहसील और कनीना के युवा, 7 दिसंबर को चरखी दादरी और भिवानी जिले की तहसील बाढड़ा, बौंद कलां, तोशाम, सिवानी, दादरी, बाढड़ा, बेहल, के युवा, 8 दिसंबर को भिवानी जिले की तहसील लोहारू और भिवानी के युवा, 9 दिसंबर को भिवानी जिले की तहसील बवानी खेड़ा और रेवाड़ी जिले की तहसील कोसली और बावल के युवा, 11 दिसंबर को रेवाड़ी के युवा भर्ती रैली में भाग ले सकेंगे।
श्री साकले ने बताया कि 12 दिसंबर को अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर चरखी दादरी और भिवानी जिले की सभी तहसीलों के युवा शामिल होंगे। इसी प्रकार 13 दिसंबर अग्निवीर क्लर्क/स्टोर की महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिले की सभी तहसीलों के युवा, 14 दिसंबर को अग्निवीर टेक्निकल/ अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं और 10वीं महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी जिले की सभी तहसीलों के युवा 16 दिसंबर को हवलदार सर्वे ऑटो कार्टो अंबाला जोन सम्मिलित होंगे। जो युवा फिजिकल टेस्ट को पास करेंगे उन युवाओं का अगले दिन मेडिकल टेस्ट होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि सेना मे भर्ती निशुल्क हैं, यह प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और काबिलियत पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि युवा दलालों से सावधान रहें। उन्होंने बताया कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई भी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। कोई समस्या आने पर भर्ती कार्यालय चरखी दादरी से संपर्क कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks