हांसी में बेसहारा पशु आने से बाइक सवार एक की मौत, एक गंभीर | Bike rider dies due to stray animal in Hansi
Bike rider dies due to stray animal in Hansi
हरियाणा न्यूज / हासी : शुक्रवार की सुबह बाईक सवार की आवारा पशु के सामने आने पर अनियंत्रित हुई बाईक की एक पेड़ से टकराने पर एक की मौके पर ही मौत हो गई जब कि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा कर हिसार रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि प्रेमनगर निवासी 19 वर्षीय साहिल जो कि एक निजी अस्पताल में कार्य करता है, अपने मित्र गगन के साथ मोटरसाईकिल पर गांव मंगलपुट्ठी खां जा रहा था। रास्ते में एक बेसहारा पशु बाईक के सामने आ गया जिसके चलते बाईक अनियंत्रित हो गई, और सामने एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर बड़ी भंयकर थी जिससे साहिल की मौके पर ही मौत हो गई जब कि गगन गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने इस घटना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और घायल को हांसी के सिविल अस्पताल में पंहुचाया। जहां पर गगन का प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks