स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

लोकसभा व विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी | Aam Aadmi Party busy preparing for Lok Sabha and Assembly elections

Aam Aadmi Party busy preparing for Lok Sabha and Assembly elections

सुरेश गोयल क्रांतिकारी को सौंपी हिसार ब्लॉक प्रभारी की जिम्मेवारी

हिसार, बरवाला, उकलाना, नलवा, हांसी,आदमपुर व नारनौंद के प्रभारी नियुक्त

हरियाणा न्यूज, हिसार :  आप के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने प्रदेश में संगठन का विस्तार करते हुए पूर्व जिला पार्षद व व्यापारी नेता सुरेश गोयल क्रांतिकारी को हिसार विधानसभा/ ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी प्रकार एक ब्लॉक से चार प्रभारी बनाने की कड़ी में विजय लोरा, एडवोकेट विरेन्द्र शर्मा व रेनू चहल को भी हिसार ब्लॉक का प्रभारी बनाया गया है। 





आप के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक द्वारा जारी सूची में आदमपुर विधानसभा/ ब्लॉक में रविन्द्र श्योराण, संजय बूरा, सतबीर झांझडिय़ा व उमेश शर्मा को ब्लॉक प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसी प्रकार उकलाना विधानसभा में वीना कतीरा को तो बरवाला विधानसभा/ब्लॉक में नरेंद्र खन्ना, सविता बड़ेसरा, शमशेर श्योराण, सोहन लाल को ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किया गया है।






  हांसी से बलबीर सिंह, धर्मबीर कुगंड़, ओमप्रकाश व सुभाष लोहान व नारनौंद से आयुष खटकड़, अशोक शर्मा, दलबीर किरमारा व रामफल कमांडो को ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किया गया है। एक ब्लॉक में चार प्रभारियों को जिम्मेवारी सौंपने की कड़ी में नलवा विधानसभा क्षेत्र में डा. शक्ति चौधरी, रमेश गोडि़ल्य, संजय सातरोडिय़ा व उजाला माहेश्वरी को प्रभारी बनाया गया है। 





इस नियुक्त के तुरन्त बाद नव नियुक्त हिसार विधानसभा प्रभारी सुरेश गोयल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी द्वारा विधानसभाओं में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के तुरन्त बाद जब जल्द ही सर्कल स्तर और गांवों में कमेटियों का गठन व उनकी घोषणा भी की जाएगी। 






उन्होंने कहा कि आप पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद डॉ. संदीप पाठक व प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ. सुशील गुप्ता की अगुवाई में प्रदेश में संगठन विस्तार के लिए बैठकों का दौर जारी है। पार्टी की नीतियों को  गांवों और बूथ स्तर पर पहुंचाने के लिए संगठन का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आम आदमी पार्टी नए कलेवर व तेवर के साथ नजर आएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |