मैदानी इलाकों में शीत लहर का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, हिसार और महेंद्रगढ़ सबसे ठंडे !
सोमवार मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
हिसार सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हरियाणा में सोमवार और मंगलवार के दिन लोगों को ठंड अधिक होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में 26 और 27 दिसंबर को शीत लहर चलेगी और पाला पड़ेगा। साथ ही अगले 2 दिन घना कोहरा होने की भी चेतावनी जारी की है। इसके लिए कहा गया है कि ज्यादा जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। वहीं बच्चों व बुजुर्गों को रजाई में रहने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में 26 दिसंबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा में रविवार का दिन हिसार और महेंद्रगढ़ में शीत लहर का सबसे ज्यादा प्रकोप के चलते सबसे ठंडा रहे। महेंद्रगढ़ में तापमान न्यूनतम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे रहा है। इससे पहाड़ों में बरसात और बर्फबारी होने की संभावना बन सकती है। इसका असर मैदानी इलाकों में साफ तौर पर पड़ने वाला है। क्योंकि इसके बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ जाएगी और तापमान सामान्य से नीचे जाने की वजह से ठंडे दिन रहने की संभावना जताई जा रही है। ठंड और कोहरा गेहूं और सरसों की फसल के लिए लाभदायक है, परंतु सब्जियों के लिए नुकसानदायक है। इससे सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है।
इन जिलों के लिए जारी हुआ आरेंज अलर्ट
हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 11 जिले पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत,पानीपत में येलो अलर्ट रहेगा। 27 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिलों में येलो अलर्ट है। इससे धुंध से राहत मिलने की संभावना जताई गई है।
Haryana news Outbreak of cold wave continues in Haryana, Meteorological Department issued Orange Alert, latest Haryana news, India news Today, Hindi news Haryana, Delhi news, Today latest news, Hisar today news, Today live Hindi news, haryana news live, breaking news Haryana, breaking news Delhi, Delhi NCR News Today, Today News Delhi NCR, Delhi news hindi,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks