स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

शहीदों की अंतिम यात्रा : माता-पिता ने शहीदों का माथा चूमा तो पत्नी लिफ्ट कर रोई, भाई बहन ने किया सैल्लूट !

 

हिसार / फतेहाबाद 


सिक्किम सड़क हादसे में शहीद हुए हरियाणा के हिसार के सोमवीर और फतेहाबाद का विकास रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान शहीद सोमबीर के गांव की पंचायत ने शहीद के नाम पर गांव की आधा एकड़ जगह पर शहीद सोमबीर के नाम से पार्क बनाने की घोषणा की।





सिक्किम में शहीद हुए फतेहाबाद जिले के भट्टू क्षेत्र के गांव पीलीमंदोरी निवासी विकास का पार्थिव शरीर रविवार की सुबह सेना के ट्रक में भट्टू पहुंचा। तो हिसार जिले के शहीद सुंदर का पार्थिव शरीर लांधड़ी टोल प्लाजा पहुंच। यहां से ग्रामीण अंतिम यात्रा निकालते हुए काफिले के साथ उनके घर तक लेकर घर पहुंचे। दोनों शहीदों का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। 




गांव में शव पहुंचने पर ग्रामीणों की आंखें नम हो गई। श्रद्धांजलि देने के लिए बच्चे से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं भी भारी संख्या में पहुंची। हर कोई शहीद सोमबीर व विकास के अमर रहे के नारे लगाए जा रहे था। 





 





रविवार सुबह लांधडी टोल पर जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा। यहां से सुबह 10 बजे ग्रामीण और सेना के जवान सोमवीर की पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ गांव लेकर पहुंचे। शहीद सोमबीर का पार्थिव शरीर सुबह 11 बजे उनकी ढाणी में पहुंचा। शहीद की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने शहीद सोमवीर अमर रहे, भारत माता की जय के नारों से आसमान गूंज उठा। शहीद को श्रद्धांजलि देने सेना के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारियों सहित राजनेता भी पहुंचे।






पार्थिव शरीर को पहले घर ले जाया जाएगा और इसके बाद फतेहाबाद के शहीद विकास का गांव के स्टेडियम में अंतिम संस्कार किया गया। विकास राष्ट्रीय खिलाड़ी था और खेल कोटे से चार साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। ग्रेनेडियर विकास की दो साल पहले शादी हुई थी और चार माह पहले वे बेटे के पिता बने थे।





 शहीद सोमबीर को उसके पिता, मां, ने माथा चूमा तो पत्नी व बहन लिपट गई और खूब रोई। वहीं जब अंतिम यात्रा ढ़ाणी से शुरू हुई तो माता पिता भाई, पत्नी और बहन ने सैल्यूट किया। आर्मी के जवानों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर लिपटे तिरंगे को सम्मान के साथ पिता को सौंपा गया। इसके बाद शहीद को आर्मी के जवानों ने सलामी दी और भाई ने शहीद को मुखाग्निन दी।









Haryana news When the parents kissed the foreheads of the martyrs, the wife cried after lifting them, brothers and sisters saluted, latest Haryana news, Sikkim mein Shahid somveer aur Vikas panch tatvon mein villain, Fatehabad news today, latest news in Hindi, Hindi news haryana, Hisar news Today, latest news Hisar, Haryana news Today, Bhaskar news Haryana, Amar ujala news Haryana, Dainik Jagran news Haryana, breaking news Haryana, breaking news Hisar, breaking news Fatehabad, breaking news, breaking news India, breaking news Aaj Tak, today breaking news, latest breaking news, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |